Jan 24, 2022

कर्नलगंज: 20 ली० अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार मुकदमा दर्ज

करनैलगंज/गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपराधियो व अवैध शराब बिक्री व अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को एक कामयाबी मिली है । थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा विगत 23 जनवरी को  ग्राम काशीपुर के पास घाघरा नदी के पुराने बांध के पास से शराब बनाने के उपकरण व अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ शराब बनाते समय अभियुक्त छबीले पुत्र कालीप्रसाद निवासी ग्राम रायपुर माझा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर किया गया तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को  न्यायालय भेज दिया गया ।

गिरफ्तार कर्ता टीम
1. उ0नि0 श्री बृजेश कुमार गुप्ता
2.हे0का0 राजू सिंह
3.का0 युवराज यादव
4.का0 चंद्रजीत चौहान।

No comments: