Dec 31, 2022

December 31, 2022

महसी के एसडीएम का कार्यकाल पूरा, तहसील परिसर में आयोजित किया गया बिदाई समारोह

 महसी के एसडीएम का कार्यकाल पूरा, तहसील परिसर में आयोजित किया गया बिदाई समारोह



महसी /बहराइच ।।  वर्षो से तैनात महसी तहसील के उपजिलाधिकारी रामदास का आज सेवा समय पूरा हो जाने पर तहसील परिसर के अधिकारियों की तरफ से विदाईसमारोह का आयोजन किया जिसमे एसडीएम रामदास को भावभीनी विदाई दी गई इस मौके महसी के तहसीलदार प्रद्युम्न कुमार पटेल नायब तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, संग्राम सिंह व सौरभ सिंह समस्त राजस्व निरीक्षक व समस्त लेखपाल सीओ महसी पुरान यादव बीआरसी भी उपस्थित रहे जिसमे सभी ने फूल माला पहनाकर उनके व्यक्तित्व प्रसासनिक कार्यवाही की सराहना की गई जिसमे विस्तार के दौरान रामदास ने तहसील प्रशासन की बहुत ही सेवा की अपनी ईमानदारी एवं अपने कर्तव्य एवं अपने व्यक्तित्व का पूर्णतया निर्वहन करते हुए उप जिला अधिकारी रामदास का कार्यकाल आज समाप्त हो गया इस मौके पर अपने प्रति प्रेम और स्नेह देखकर बिदाई समारोह के अवसर पर एसडीएम रामदास की भी आंखे छलक आई बिदाई समारोह के दौरान हर्षित श्रीवास्तव राम बहादुर शुक्ला शैलेंद्र कुमार ज्ञानू पांडेय व अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहें।।

December 31, 2022

शीत लहरी के मद्देनजर एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बन्द

गोंडा - 01 जनवरी 2023 से दिनांक 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश के दौरान जनपद की सभी शिक्षण संस्थायें इस अवधि में (प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल) बन्द रहेगे। विद्यालयों में अधिकांश ऑगनबाड़ी केन्द्रो का संचालन भी हो रहा है। ऑगनबाडी केन्द्रो पर आने वाले बच्चें प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं एवं वहाँ ठंड से बचाव के कोई साधन उपलब्ध नही है अतः आँगनबाड़ी केन्द्रो पर उपस्थित होने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष के लाभार्थी बच्चों को भी शीतकालीन सत्र में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर से बचाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर भी दिनांक 01.01.2023 से दिनांक 15.01.2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

अवकाश अवधि में सभी आँगनवाड़ी केन्द्र खुले रहेगें तथा आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री, मिनी कार्यकर्त्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण, सामुदायिक गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा।
December 31, 2022

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण, जातिवार जनगणना की मांग:बस्ती

बस्ती। आजाद समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण और जाति जनगणना की मांग को लेकर कटेश्‍वर पार्क से शास्‍त्री चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। न्‍याय मार्ग होते हुए कलेक्‍ट्रेट पहुंचकर राष्‍ट्रपति को सम्‍बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्‍यम से प्रेषित किया।    

         ज्ञापन में कहा गया है कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव सम्‍पन्‍न कराने से न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित होगी, बल्कि पिछडों के अधिकारों का हनन है। कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 साल पूर्व ही निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल सर्वे का पालन करने का निर्देश दिया था, लेकिन अधिकांश राज्‍य सरकारों ने इस निर्देश की अवहेलना की है। हाईकोर्ट की लखनऊ खण्‍डपीठ ने भी उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के सम्‍बन्‍ध में टिप्‍पणी करते हुए कहा है कि बिना ट्रिपल टेस्‍ट कराए ओबीसी आरक्षण नहीं दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में उत्‍तर प्रदेश सहित अन्‍य राज्‍य सरकारों को निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन से पहले ट्रिपल टेस्‍ट कराए जाने और ओबीसी आरक्षण को सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।   

जातिवार जनगणना कराए जाने की मांग
इसके साथ ही निकाय चुनाव में आरक्षण जैसे मूलभूत अधिकारों के संरक्षण और अन्‍य कल्‍याणकारी सरकारी नीतियों में हाशिए पर रहने वाले समुदायों के समुचित क्रियांवयन के लिए जातिवार आंकडे की उपलब्‍धता की मांग किया है। कहा कि जातिवार जनगणना कराए जाने से समुचित क्रियांवयन होगा और देश में सामाजिक न्‍याय की स्‍थापना होने का रास्‍ता खुलेगा। निकाय और पंचायत चुनावों में ओबीसी की भागीदारी और प्रतिनिधित्‍व सुनिश्चित करने के लिए राज्‍य सरकारों को जातिवार जनगणना कराने के लिए केन्‍द्र सरकार को निर्देशित किए जाने की राष्‍ट्रपति से मांग की गई है।   

ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन और ज्ञापन सौपने वालों में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्‍यक्ष आजाद नासिर अली, कमलेश सचान, हरिशंकर रावण, एडवोकेट बुधि प्रकाश, विकास आर्या, गुड्डू पठान, राहुल आजाद, संतोष राव आदि शामिल रहे।   


        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
December 31, 2022

चोरी की घटना का खुलासा, चोरी की योजना बनाते समय 02 शातिर चोर गिरफ्तार




गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चोरों/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नहर पुलिया ग्राम जगदीशपुर वृन्दावन से चोरी की येाजना बनाते समय 02 शातिर चोरों-01. लल्लन सोनकर, 02. केदार सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल व चोरी करने के उपकरण को बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 19/20.12.22 की रात्रि में ग्राम बकठोरवा में 05 दुकानों का शटर तोड़ चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में अभियोग पंजीकृत था। उक्त दोनों अभियुक्त थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. लल्लन सोनकर पुत्र स्व0 हरीराम नि0 टिकुइया मौजा पटना थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।
02. केदार सोनकर पुत्र स्व0 चुनमुन नि0 टिकुइया मौजा पटना थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-520/22 धारा 401 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-511/22, धारा 457,380,411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
अभियुक्त लल्लन सोनकर का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0स0-36/10, धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।
02. मु0अ0स0-129/10, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।
03. मु0अ0स0-139/10, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
04. मु0अ0स0-79/12, धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0स0-185/12, धारा 394 भादवि थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
06.. मु0अ0स0-246/15, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
07..मु0अ0स0-910/16, धारा 110जी थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच।
08. मु0अ0स0-76/22, धारा 401 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
09. मु0अ0सं0-511/22, धारा 457,380 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0सं0-520/22, धारा 401 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
अभियुक्त केदार सोनकर का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0स0-31/06 धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।  
02. मु0अ0स0-884/07 धारा 379 भादवि थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
03. मु0अ0स0-641/09  धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
04. मु0अ0स0-311/11 धारा 379,411 भादवि  थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा। 
05. मु0अ0सं0-निल/12 धारा 41/411 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा। 
06. मु0अ0स0-76/12 धारा 401 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0स0-185/12 धारा 394 भादवि थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
08. मु0अ0स0-20/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
09. मु0अ0स0-61/19 धारा 232,504,506 भादवि थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच। 
10. मु0अ0स0-910/16 धारा 110जी थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच।
11. मु0अ0सं0-511/22 धारा 457/380 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
12. मु0अ0सं0-520/22 धारा 401 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 01 अदद लोहे का सब्बल।
02. 01 अदद हथौड़ा।
03. 01 अदद लोहा काटने की रेती।
04. 700 रुपए नगद।
05. दो साड़ी, एक लेडीज सूट का कपड़ा, तीन समीज, दो लैगी, तीन फ्रॉक, दो सैन्डल, तीन जूता सभी नये डिब्बे व पालिथीन में पैक, एक खी तम्बाकू की डिब्बी 
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 चन्द्रशेखर प्रकाश सिंह मय टीम।
02. उ0नि0 सौरभ वर्मा मय टीम।
December 31, 2022

🔴 बायोगैस प्लांट के लिये सर्वे कराकर उपलब्ध करायें डीपीआर - डीएम

गोबरधन योजना के अंतर्गत जनपद में बायोगैस प्लांट बनाए जाने को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट में डीपीआरओ एवं नामित संस्थाओं के साथ बैठक की। बैठक में आनंद बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा जिलाधिकारी को प्रेजेंटेशन माध्यम से जनपद में बायोगैस प्लांट स्थापित करने की योजना समझायी।_
 _उन्होंने बताया कि गोबरधन योजना के तहत बनने वाले बायोगैस प्लांट को गौशाला से जोड़ा जायेगा। प्लांट से प्राप्त होने वाली बायोगैस तथा स्लरी का उपयोग गौशाला के साथ साथ ग्राम पंचायत के समुदाय के लिये किया जाएगा। प्लांट से सीएनजी एवं बिजली का उत्पादन किया जाएगा_ 

_जिलाधिकारी ने संस्था के प्रतिनिधि से प्लांट के संचालन के लिये आवश्यक चीजें, संचालन में आने वाली बाधाओं और उसके निराकरण तथा उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संस्था को निर्देश दिए कि वो जनपद का सर्वे कराकर डीपीआर प्रस्तुत करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
December 31, 2022

दो पक्षों में हुई मारपीट, पाँच नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

दो पक्षों में हुई मारपीट, पाँच नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर कन्नी पुरवा बहुवन मदार माझा निवासी यदुनाथ मिश्रा  पुत्र माता प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण घर चढ़कर आये और भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लाठी डण्डा से मारने लगे,हल्ला गुहार सुनकर लड़का दिलीप कुमार मिश्रा बीच बचाव कराने पहुँचा तो विपक्षी ने उसे भी मारा पीटा,तथा घरेलू सामान तोड़कर नुकसान कर दिया,तथा जान से मारने की देते हुए चले गये।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बिहारी बैश्य पुरवा निवासी राकेश कुमार मिश्रा, राजीव मिश्र पुत्रगण रामछवि मिश्रा व राधेश्याम मिश्रा पुत्र रामयज्ञ मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
     वही दूसरे पक्ष राकेश मिश्रा पुत्र रामछवि मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम तकरीबन छः बजे विपक्षीगण गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ लात घूँसा से पीड़ित को मारने पीटने लगे। शोर सुनकर गाँव के लोंगो ने आकर बीच बचाव कराया। वहीं विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर यदुनाथ मिश्रा व दिलीप मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
     इस बावत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षो द्वारा दी गयी तहरीर पर पाँच लोंगो के विरुद्ध मारपीट की विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जाँच उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा को सौंप दी गई है।
December 31, 2022

👉उत्तर प्रदेश, विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन- 2023 का कार्यक्रम निर्धारित

  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह जिनका कार्यकाल दिनांक 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है, से होने वाले रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी, दिनांक 12 जनवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि तथा दिनांक 13 जनवरी 2023 (शुक्रवार) को नाम निर्देशनों की जांच, दिनांक 16 जनवरी 2023 को (सोमवार) को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। दिनांक 30 जनवरी 2023 (सोमवार) को पूर्वान्ह 08 से सांय 04 बजे तक मतदान निर्धारित किया गया है। दिनांक 02 फरवरी 2023 (बृहस्पतिवार) को मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 04 फरवरी 2023 (शनिवार) से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के संदर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद  गोंडा में निर्वाचन सम्पन्न होने है। उक्त निर्वाचन के संबंध में जनपद गोंडा में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध आयोग के निर्देशानुसार दिये गये प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
December 31, 2022

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 06 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त


     गोंडा- आज दिनांक 31.12.2022 को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ०नि०ना०पु० रामकरन प्रसाद, उ०नि०ना०पु०  इन्द्रजीत सिंह, उ०नि०ना०पु०  कमलेश कुमार पाण्डेय, उ०नि०ना०पु०  मानेन्द्र सिंह, उ०नि०ना०पु० श्री राजेन्द्र प्रसाद, मु0आ0(पी)  मुनेश्वर प्रसाद पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
 इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवन्त प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
December 31, 2022

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही


गोंडा- पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-09 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तार के अभियान के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल रवाना कर दिया गया। 
अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
01. थाना कटराबाजार द्वारा की गयी कार्यवाही
01. राजू पुत्र स्व0 मोहित नि0 ग्राम चाईपुरवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 587/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
02. थाना धानेपुर द्वारा की गयी कार्यवाही
01. रामकुमार पुत्र संगमलाल नि0 पूरे तिवारी राम सहाय धोवहा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0-587/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
December 31, 2022

नववर्ष को मद्देनजर एसपी ने की मीटिंग,असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश




गोण्डा - नववर्ष के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए कहा कि फुट पेट्रोलिंग को प्रत्येक क्षेत्र में और अधिक प्रभावी बनाया जाए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ की गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग कर नव वर्ष को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
December 31, 2022

यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने जारी किया उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक की भर्ती का अंतिम परिणाम।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम कर दिया है। 1329 पदों की इस भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गयी थी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट uppbpb.gov.in की बेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

1329 पदों की इस भर्ती को पूरा होने में करीब अठारह माह का समय लगा। 4-5 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ऑनलाइन परीक्षा करवाई गई। 1 अप्रैल को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। कुल भर्ती के 10 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया।

शारीरिक दक्षता में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया। अगस्त से नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर टाइपिंग टेस्ट हुआ। अंतिम परिणाम 31 दिसंबर को घोषित कर दिया गया। इसमें एएसआई क्लर्क के 644, एसआई कॉन्फिडेंसियल के 327 और एएसआई के 358 पदों पर भर्ती की गई।
December 31, 2022

अधिवक्ताओं की पिटाई से क्षुब्ध वकीलों ने किया उग्र प्रदर्शन, अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत।

 लखनऊ के मोहनलालगंज में पुलिसकर्मियों द्वारा दो अधिवक्ताओं को पीटे जाने पर अधिवक्तागण उग्र हो गए। शनिवार की सुबह अधिवक्ता कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अधिकारियों के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। परंतु अचानक दोपहर 1 बजे के आसपास वे पुनः धरने पर बैठ गए। इससे मार्ग पर फिर से यातायात ठप्प गया। लगभग 3 घंटे से हाईवे पर जाम लगा हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंच गई।
 अधिवक्ता अश्वनी राठौर और अरुण ओझा रायबरेली की ओर से कार से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान शुक्रवार रात में मोहनलालगंज में एक स्वास्थ कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों अधिवक्ताओं पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस दोनों वकीलों को कोतवाली लेकर चली गई थी। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 2 अधिवक्ताओं को हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा। इससे वकील बेहद नाराज़ थे।

शनिवार की सुबह 11 बजे अतरौली में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम भी था। इससे पहले ही अधिवक्ता एकजुट होकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गए। जिससे उच्च अधिकारियों के हाथपांव फूल गए अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए लखनऊ-रायबरेली नेशनल हाईवे पर पुनः धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गई। वकील एक पुलिसकर्मी को खींचकर ले जा रहे थे। कई बार पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। अधिकारियों ने वकीलों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद ही अतरौली में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम शरू हो गया
December 31, 2022

पूर्व राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ी आईसीयू में भर्ती।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत अचानक बिगड़ी गयी है। श्वास लेने में कठिनाई के चलते उनको प्रयागराज के लोकसेवा आयोग चौराहा स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुविधा के लिए आईसीयू में रखा गया है। उनकी देखभाल कर रहे चिकित्सकों के अनुसार कि अभी हालत स्थिर है।

श्री त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर पारिवारिक डॉक्टर को आवास पर ही बुलाकर दिखाया गया, परंतु राहत नहीं मिली। उन्हें सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है।

 इससे पूर्व श्री केशरीनाथ त्रिपाठी दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका लंबा इलाज भी चला था। इसके बाद वह स्वस्थ होकर घर आ गए थे। दरअसल, कुछ दिन पहले ही वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसी के बाद से वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। इसके बावजूद वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहते हैं।

Dec 30, 2022

December 30, 2022

डीएम व एसपी भ्रमण के दौरान रोडवेज व जिला चिकित्सालय में स्थापित रेन बसेरों कि व्यवस्था तथा अलाव का जायज़ा लिया

 डीएम व एसपी भ्रमण के दौरान रोडवेज व जिला चिकित्सालय में स्थापित रेन बसेरों कि व्यवस्था तथा अलाव का जायज़ा लिया


गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया

बहराइच ! शासन व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर नव वर्ष पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर जिला अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिला अधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानंजय सिंह, सी० ओ० सिटी राजीव कुमार सिसोदिया व अन्य अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुखों स्थानों का पैदल भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने घंटाघर,पीपल तिराहा, रोडवेज, पानी टंकी से होते हुए मेडिकल कॉलेज के महर्षि बालार्क चिकित्सालय आदि का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान रोडवेज व जिला चिकित्सालय में स्थापित रेन बसेरों कि व्यवस्थाओ तथा अलाव का जायज़ा लिया तथा गरीब व ज़रूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण भी किया। डीएम व एसपी ने चिकित्सालय के वार्डों का भी निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं कि जानकारी प्राप्त कि गई।

December 30, 2022

नव वर्ष पार्टी आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश

 नव वर्ष पार्टी आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देश



बहराइच । जिले के विभिन्न लॉज, होटल्स, रिसार्ट, मैरिज लॉन इत्यादि स्थानों पर नव वर्ष के स्वागत हेतु आयोजित होने वाली पार्टियों एवं आयोजन के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवस्थापकों/स्वामियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पार्टी एवं आयोजन में हुड़दंग नहीं होना चाहिए विशेषकर महिलाओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार रखा जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी आयोजकों, व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी दशा में ध्वनिविस्तारक यंत्रों, डीजे के प्रयोग में मा. सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। डीएम डॉ. चन्द्र ने लॉज, होटल्स, रिसार्ट, मैरिज लॉन के व्यवस्थापकों, स्वामियों को निर्देश दिया कि आमंत्रित मेहमानों की संख्या के अनुसार वाहनों की पार्किंग के माकूल बन्दोबस्त किए जाए। किसी भी दशा में पार्टी में आमंत्रित लोगों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़े करने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। कोरोना संक्रमण के खतरे को मद्देनज़र रखते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थल की क्षमता से कम संख्या में लोगों को आमंत्रित किया जाय तथा संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का पालन भी किया जाय। पार्टी में शराब नोशी कर हुड़दंग तथा स्टन्ट जैसी गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से डीएम द्वारा ब्रीथ एनलाइज़र का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई। बैठक के दौरान सभी व्यवस्थापकों/स्वामियों को यह भी निर्देश दिए गए सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सी.सी.टी.वी. कैमरों को चेक कर उन्हें प्रत्येक दशा में क्रियाशील होना चाहिए। डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के आयोजन में सुरक्षा के माकूल बन्दोबस्त किये जाय तथा सभी आने वालो का विवरण भी सुरक्षित किया जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होने वाली पार्टियों पर किसी प्रकार की अराजकता व हुड़दंग न हो इसके लिए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन की ओर सख्त निर्देश प्राप्त हुए है। डीएम ने सचेत किया कि पार्टी के दौरान नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय राज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह, उपायुक्त श्रम सिद्धार्थ मोदियानी, ए.आर.टी.ओ राजीव कुमार व ओ.पी. सिंह व अन्य अधिकारी, कुलभूषण अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा सहित अन्य लॉज, होटल्स, रिसार्ट, मैरिज लॉन के व्यवस्थापक व स्वामी मौजूद रहे। 

                 

December 30, 2022

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा, शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण



बहराइच:आज दिनांक 30.12.2022 को पुलिस अधीक्षक बहराइच,  प्रशांत वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

December 30, 2022

👉50 महिला कृषकों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आज शुक्रवार को कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत राज्य के अंदर भ्रमण एवं प्रशिक्षण मद में जनपद की 50 महिला कृषकों के दल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के लिए जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                  इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री प्रेम कुमार ठाकुर तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री शिव शंकर चौधरी भी उपस्थित थे। ये महिलाएं पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन के विषय में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी तथा वहां से दिनांक: 04 जनवरी, 2023 को वापस आएंगी।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
December 30, 2022

थाना कटराबाजार पुलिस ने अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार



गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त विक्की जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 480 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. विक्की जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल नि0 ग्राम गंगादीनपुरवा मौजा वीरपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-586/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 480 ग्राम अवैध गाँजा बरामद।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 जयहिन्द मय टीम।
December 30, 2022

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही



गोंडा- पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल-13 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।
अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
01. थाना उमरीबेगमगंज द्वारा की गयी कार्यवाही
01. अहमद हुसैन पुत्र नजर मोहम्मद नि0 आदमपुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 331/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
02. थाना को0 देहात द्वारा की गयी कार्यवाही
01. श्रीमती जैसा पत्नी स्वर्गीय संचित राम निवासी ग्राम चमारन पुरवा मौजा डडवा कानूनगो थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 628/22, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
December 30, 2022

शीत लहरी में डीएम ले रहे रैन बसेरा और अलाव का जायजा



गोण्डा -भीषण ठंड और शीत लहरी को देखते शहर में संचालित रैन बसेरा और गरीबों वा राहगीरों को ठंड से बचाव हेतु जलाए जा रहे अलाव का जायजा लेने शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी ने स्वयं शहर में भ्रमण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गरीबों से मिलकर उनका कुशल जाना और मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। शुक्रवार शाम को उन्होंने  बस स्टॉप एवं जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव व रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया।
December 30, 2022

शनि की दशा लगे तो आप हनुमानजी की शरण में जाएं

लखनऊ - न्याय के कारक ग्रह शनि से सभी को भय लगता है। शनि की महादशा लगने पर व्यक्ति को तुरंत ही हनुमानजी की शरण ले लेनी चाहिए। प्रत्येक मंगलवार को शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर उनकी पूजा करनी चाहिए। साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जाना चाहिए। तत्काल राहत के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल


मेष
आज  कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 

वृष
आज किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मिथुन
आज मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क
आज कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। 

सिंह
आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 

कन्या
आज किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। 

तुला
आज व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 

वृश्चिक
आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा 

धनु
आज तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

मकर
आज  सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। 

मीन
आज फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।


ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net
December 30, 2022

वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित आवश्यक जानकारी


गोंडा- जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABP System) अपनाये जाने के निर्देश निर्गत करते हुए 15 जनवरी 2023 तक शतप्रतिशत आधार सीडिंग कराये जाने एवं फरवरी 2023 से आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABP System) की अपेक्षा की गयी है।
     उन्होंने जनसाधारण को सूचित किया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थी अपने बैंक में सम्पर्क कर अपने खाते में के०वाई०सी० कराते हुए आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से अवश्य लिंक करा ले जिससे पात्र पेंशनरों को पेंशन की धनराशि का आधार आधारित भुगतान प्रणाली से भुगतान किया जा सकें। आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक न होने से पेंशन का हस्तान्तरण नहीं हो सकेगा।
December 30, 2022

गोण्डा: नववर्ष पर महाकाल के दर्शन हेतु जत्था हुआ रवाना






करनैलगंज/गोण्डा -  नववर्ष पर देवाधिदेव महादेव,कालों के काल बाबा श्री महाकाल के दर्शन हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद गोण्डा से शिव भक्तों का जत्था शुक्रवार को उज्जैन के लिए रवाना हुआ। बाबा श्री महाकाल के दीवाने शिव भक्तों का यह जत्था नववर्ष पर महाकाल सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर एक जनवरी को वापस होगा। बताते चलें कि नये साल के मौके पर विगत तीन वर्षो से जनपद गोण्डा के नवाबगंज,वजीरगंज, तरबगंज,बेलसर,गोंडा शहर,परसपुर,हलघरमऊ,कटरा बाजार तथा करनैलगंज व जनपद बहराइच से सैकड़ों शिवभक्तों का यह जत्था प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन पहुंचकर बाबा श्री महाकाल,पतित पावनी नर्मदा तट पर विराजमान बाबा ॐकालेश्वर व ममलेश्वर,पृथ्वी के एक मात्र स्वयंभू शनिदेव मंदिर,उजैजन के कोतवाल स्वरूप बाबा कालभैरव तथा दंतियां स्थित शक्ति स्वरूपा मां पीतांबरा देवी का दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करता है। इसी परम्परा के तहत जनपद गोण्डा व बहराइच से शिवभक्तों का यह जत्था महाकाल बाबा के अन्नय भक्त अनंत हॉस्पिटल के डायरेक्टर आलोक सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह की अगुवाई में रविवार सुबह रवाना हुआ। उक्त जत्थे में के के.मिश्रा,अनुज मिश्रा, डा.शैलेंद्र सिंह,अजय सिंह,अजीत सिंह,सचिन सिंह,मझले सिंह,पुनीत सिंह,अमन सिंह,संदीप मिश्रा,वैभव सिंह,लल्ला सिंह प्रधान,शिवम सिंह,प्रदीप शुक्ला,सुभाष सिंह, सतपाल सिंह,राकेश यादव,आशीष सिंह,माधवराज मिश्रा,अतुल सिंह,ज्ञान सिंह, मान सिंह,प्रिंस सिंह,शिव, डा.अंकित मिश्रा,इंद्रेश गुप्ता,शिवम सिंह भंभुआ, संस्कार सिंह,अंकित मिश्रा सहित अन्य कई शिवभक्त शामिल हैं।
December 30, 2022

बस्ती में ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत

बस्‍ती। के लुंबिनी दुद्धी मार्ग के टांडा पुल पर आज शुक्रवार को दिन में ट्रक और डीसीएम की आमने सामने भिडंत में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, इसके कारण करीब 4 घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना पर मौके पर कलवारी और अलीगंज थाना की पुलिस पहुंची। काफी मशक्कत बाद डीसीएम चालक के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकलवाने में सफलता मिली। इसके बाद हाइड्रा से क्षतिग्रस्त डीसीएम को पुल पर से बाहर हटवाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।    

               जानकारी के अनुसार कलवारी से अम्बेडकर नगर जा रही ट्रक टांडा पर पहुंची थी कि सामने से हरा मटर लादकर जबलपुर से बस्ती जा रही डीसीएम से उसकी टक्‍कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्‍त रही कि डीसीएम चालक प्रयागराज जिले के धुमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी रवीन्द्र गौतम (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वह डीसीएम में ही फंसा रह गया। इस हादसे के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

गैस कटर से गांड़ी को काटकर शव निकलवाया गया
हादसे की सूचना बाद मौके प्रभारी थानाध्यक्ष कलवारी द्वारिका प्रसाद, चौकी इंचार्ज माझाखुर्द पवन मौर्य, अम्बेडकर नगर जिले के अलीगंज थाने के निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, उपनिरीक्षक शरीफ खान पहुंचे। गैस कटर के सहयोग से डीसीएम चालक के शव को किसी तरह क्षतिग्रस्त डीसीएम से बाहर निकलवाया।

डीसीएम को पुल से हटवाकर यातायात बहाल करवाया
हाइड्रा के माध्‍यम से डीसीएम को पुल से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। इस दौरान राहगीरों को आवागमन की दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ा। कलवारी एसओ ने बताया कि चालक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया गया।


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 
December 30, 2022

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी,कोंचा कासिमपुर निवासी अरविंद पर मुकदमा दर्ज



 करनैलगंज/गोण्डा - नौकरी दिलाने के नाम पर शैक्षिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो आदि अभिलेख लेकर नकली जीएसटी / फर्म बनाकर जालसाजी करने के मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।  दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित शिवाकात गोस्वामी पुत्र राम कृपाल गोस्वामी निवासी काशीपुर नैनुआ जगन्नाथपुर द्वारा कहा गया है कि अरविंद गोस्वामी पुत्र हौसला प्रसाद निवासी कोंचा कासिमपुर थाना कर्नलगंज द्वारा वर्ष 2019 में प्रार्थी से कहा कि यदि तुम्हे विद्युत विभाग मे संविदा पर नौकरीकरनी है तो अपनी शैक्षिक अभिलेख आधार पैन कार्ड फोटो की मूल प्रति दे दीजिए। पीड़ित विपक्षी के बातों में आकर अपने सभी मूल अभिलेख दे दिये,आरोप है कि विपक्षी ने करीब 15 दिन बाद सभी मूल अभिलेख प्रार्थी को वापस कर दिए कई दिनों बाद पीड़ित शिवाकांत के मोबाइल पर विपक्षी अरविंद कुमार द्वारा फोन करके कहा जाता है कि नौकरी हेतु तुम्हारा अभिलेख सबंधित विभाग में संलग्न किया गया है। तुम्हारे मोबाइल नंबर 9452963088 पर ओटीपी गया है उसको बता दीजिए,पीड़ित ने अपने मोबाइल में आई हुई ओटीपी विपक्षी को बता दिया उसके बाद पीड़ित द्वारा पूछने पर आरोपी अरविंद कोरोना के नाम पर टालमटोल करता रहा । इसी बीच बीते 14.12. 2022 को पीड़ित के घर पर डाक द्वारा एक पत्र आया जिसे खोलने पर प्रार्थी का नाम व पता अंकित इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक दो पन्ने का पत्र आया जिसमें लिखा हुआ था कि आप अपना अकाउंट स्टेटमेंट उपलब्ध कराए, जबकि पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा ना तो कोई जीएसटी बनवाई गई है और ना ही कोई फर्म बनवाया गया है तथा ना तो किसी प्राइवेट अथवा सरकारी संस्था को कोई सप्लाई की गई है। मामले में परेशान पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई,तो एसपी के निर्देश पर करनैलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
December 30, 2022

👉डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समित की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार अधिकारियों से पौध रोपण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि पूर्व में किये गए पौध रोपण का समय समय पर देखते रहे ताकि सभी पौधे लक्ष्य के अनुसार बने रहें।
         बैठक में उन्होंने बताया कि पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार शासन के निर्देशानुसार आवंटित किया गया था, उस पर ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है तथा जल संचयन में भी सहायतायुक्त होते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे गंगा आरती बराबर होती रहे, साथ ही वहां पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, आगामी पौध रोपण की तैयारी पहले से ही कर ली जाय, और जो पौधे लगाये गए थे उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।
               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह
December 30, 2022

हत्या कर शव को छुपाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हत्या कर शव को छुपाने के वांछित अभियुक्त विकास उर्फ आकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 10.11.2022 को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत रामसमुझ के बाग में एक लडके का शव प्राप्त हुआ था। मृतक सुनील कुमार की मां श्रीमती कुसमा देवी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विकास उर्फ आकाश कश्यप पुत्र रामसुरेश कश्यप नि0 ग्राम बुझावनपुरवा कस्बा मछलीबाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-283/22, धारा 302,201 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
थानाध्यक्ष धानेपुर ब्रह्मनन्द सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह
December 30, 2022

रुधौली में एक टॉयलेट में लगा दी 4 सीटें,

बस्‍ती ।  में एक बार फिर अजीबो-गरीब टॉयलेट बनाया गया है। यहां एक टॉयलेट में 4 सीटें लगा दी गई हैं। यही नहीं, इसमें कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है। न ही किसी तरह का पार्टीशन किया गया है। मामला रूधौली ब्‍लाॅक के ग्राम पंचायत धंसा का है। इससे पहले बस्ती के ही कुदरहा ब्‍लॉक के गौरा धुंधा में 2 सीट वाले सामुदायिक टॉयलेट का मामला चर्चा में था।    

          मामला सामने आने के बाद ADO का कहना है कि यह टॉयलेट बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि कई बच्‍चे एक साथ बैठ सकें और उनके साथ कोई अप्रिय घटना न होने पाए।   

5 महीने पहले बनकर तैयार हुआ है टॉयलेट
एक साथ बिना पार्टीशन के चार टॉयलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी भी सक्रिय हो गए। तुरंत बचाव की स्थिति में आते हुए ADO पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इसमें पार्टीशन के लिए आधी-आधी दीवार लगाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, वह इस बात का जवाब नहीं दे सके कि जब टॉयलेट 5 महीने से तैयार है तो अभी तक पार्टीशन क्यों नहीं लगा?

शौचालय का नक्शा भी नहीं दिखा पाए।  

ADO पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी से जब इस टॉयलेट का नक्शा मांगा गया तो टाल गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम रूधौली आनंद श्रीनेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने BDO से इस पर नाराजगी जताई। इस तरह का सामुदायिक टॉयलेट बनवाने के संदर्भ में उनसे शासनादेश तलब किया। सामुदायिक शौचालय को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यही नहीं सामुदायिक टॉयलेट को बनवाने में कितना खर्च हुआ यह भी वह नहीं बता पाए। हालांकि, अभी तक टॉयलेट यूज में नहीं है।   

बताते चलें कि इससे पहले बस्ती के ही कुदरहा ब्‍लाॅक के गौरा धुंधा में एक ही कमरे में 2 टॉयलेट सीट लगवाने का मामला सामने आया था। संज्ञान में आने के बाद DPRO नमिता शरण ने खुद जांच की थी। मामले में DPRO ने वर्तमान सचिव पूनम श्रीवास्तव और DDO ने पूर्व सचिव नीरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया था कि यह सामुदायिक शौचालय भी तीन से चार महीने पहले ही तैयार किया गया था। इसका बजट भी 10 लाख रुपए था। फिलहाल, इस मामले के संज्ञान में आने के एक हफ्ते बाद यह दूसरा मामला बस्ती से सामने आ गया है।    


          रुधौली  बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 

December 30, 2022

चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार हुए जाफर व अजय

गोण्डा - अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मल्थुआ सहजोत के पास से चोरी की योजना बनाते समय 02 अभियुक्तों-01. जाफर, 02. अजय सैनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण, व जामातलाशी के दौरान 5400 रू0 नगद व अभियुक्त जाफर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस व निशानदेही से 01 अदद विद्युत मोटर बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. जाफर पुत्र मो0 लतीफ नि0 नगवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. अजय सैनी पुत्र पण्डोही सैनी नि0 नगवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-630/22, धारा 401,411 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-631/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
02. 01 अदद विद्युत मोटर।
03. चोरी करने के उपकरण।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
December 30, 2022

एसपी ने नववर्ष के मौके पर यूपी-112 की सेवाओं को लेकर लगे स्टाल व सेल्फी प्वांइट का फीता काटकर किया शुभारम्भ


गोंडा-आज दिनांक 30.12.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवाओं को जनजागरूकता हेतु लगे स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजनमानस को यू0पी0-112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 में कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते है। पुलिस द्वारा तत्काल उसका निराकरण किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस को यू0पी0-112 के बारे में जागरूक करते हुए कहां कि नम्बर एक है लेकिन इसकी सेवाएं अनेक है आपलोग डायल-112 में कॉल कर पुलिस सम्बन्धी, मेडिकल सम्बन्धी, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा के मामले व रेलवे प्लेटफार्म/चलती ट्रेन में सहायता पा सकते है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पी वर्मा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी डायल-112 व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
December 30, 2022

जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से 2023 का राशिफल




लखनऊ 
मेष
वार्षिक भविष्यफल 2023 को देखें तो, ये भी पता चलता है कि 22 अप्रैल से गुरु बृहस्पति की राहु के साथ युति होगी। गुरु-राहु की ये युति आपके प्रथम भाव में “चांडाल योग" का निर्माण करेगी। इस दौरान सबसे अधिक छात्रों को अपना प्रदर्शन देने में बहुत बाधा महसूस हो सकती है। इस समय कई छात्र चाहकर भी अच्छे से पढ़ाई नहीं कर सकेंगे। जिसके कारण उच्च शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को समस्या हो सकती है। परंतु सूर्य देव 14 अप्रैल से लेकर 15 मई तक आपकी ही राशि में गोचर करते हुए अपनी उच्च अवस्था में होंगे। सूर्य की उच्च अवस्था इस अवधि के दौरान कुछ हद तक परिस्थितियों को आपके हक़ में करने का कार्य करेगी। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए कोई परीक्षा देने का सोच रहे हैं तो, ये अवधि उसके लिए अधिक अनुकूल रहने वाली है।
फिर 1 अक्टूबर 2023 को जब बुध देव आपके स्वयं के षष्ठम भाव में गोचर करेंगे तब ये स्थिति आपसे कड़ी मेहनत करवाएगी। क्योंकि ये वो समय होगा जब आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलने की संभावना अधिक रहने वाली है। साथ ही वर्ष के अंत में यानी 30 अक्टूबर को राहु का गोचर होने के बाद नवंबर और दिसंबर के दौरान गुरु देव भी आपके स्वभाव में सकारात्मकता लेकर आएंगे। इससे आप अपना ज्यादातर समय पढ़ाई पर केंद्रित रखने में सक्षम रहेंगे।

बृषभ
 इस वर्ष 22 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक, आपके द्वादश भाव में गुरु का होना कई विद्यार्थियों को तनावपूर्ण स्थिति देते हुए उनका मन भ्रमित कर सकता है। साथ ही ये स्थिति आपकी वाणी में भी कटुता लाएगा, जिससे आपका अपने मित्रों के साथ कुछ विवाद भी संभव है। हालांकि वर्ष के अंत में स्थितियों में कुछ सुधार होने से आपको कुछ राहत मिल सकती है। परंतु बावजूद इसके आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हुए व्यर्थ की बातों से खुद को दूर ही रखने की सलाह दी जाती है।
वार्षिक शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत से 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति आपके एकादश भाव में होंगे। इस दौरान आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम रहने वाले हैं। साथ ही आपके पंचम भाव के स्वामी बुध भी जून माह से पहले उन जातकों को कोई अच्छी खबर दे सकते हैं, जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं। फिर 7 जून से 24 जून तक बुध का आपके प्रथम भाव में उपस्थित होना और अच्छे परिणाम देना, सबसे अधिक उन छात्रों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा जो कोई नई भाषा सीख रहे हैं या उससे जुड़ी कोई पढ़ाई या कोर्स कर रहे है।
भविष्यकथन ये भी दर्शा रहा है कि वर्ष के पूर्वार्द्ध में कर्मफल दाता शनि आपके कर्म भाव में ही होंगे और आपके चतुर्थ भाव को दृष्टि करेंगे। इसके परिणामस्वरूप आपको शिक्षा से जुड़ी अपनी मेहनत अधिक करने की आवश्यकता होगी। खासतौर से 30 जनवरी से 6 मार्च तक इस वर्ष शनि का अस्त होना, आपके लिए कुछ समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसलिए ज़रूरत पड़ने पर अपने घरवालों व शिक्षकों की मदद ज़रूर लें।

 मिथुन

मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार, शिक्षा के लिहाज से वर्ष 2023 की पहली तिमाही इस राशि के जातकों के लिए थोड़ी व्यस्तता लेकर आएगी। क्योंकि इस दौरान बृहस्पति आपके कर्म के दशम भाव में होंगे। हालांकि शनि देव 17 जनवरी को आपके नवम भाव में गोचर करते हुए आपको कुछ हद तक अपनी परीक्षाओं में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन करते दिखाई देंगे। परन्तु 17 जून से 4 नवंबर, 2023 के दौरान शनि देव का वक्री होना आपका अपने शिक्षकों के साथ कुछ विवाद करवा सकता है। इसलिए अपने गुरुओं व शिक्षकों से मर्यादित आचरण बरतना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
फिर 22 अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति आपके एकादश भाव में प्रवेश करते हुए, आपको उन सभी विषयों को समझने में सक्षम बनाएंगे, जिन्हें समझने में आपको पूर्व में समस्या आ रही थी। इसके फलस्वरूप आप अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए अपने घरवालों को खुश करने में सक्षम रहने वाले हैं।
शिक्षा राशिफल 2023 ये भी इशारा कर रहा है कि साल के अंतिम दो महीनों में यानी नवंबर और दिसंबर में, सूर्य-मंगल-बुध की युति आपके पांचवे और छठे भाव में बनेगी। इन ग्रहों की ये त्रियुति यूँ तो छात्रों के साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगी। परंतु ये युति कुछ छात्रों के लिए उनके अहंकार में भी बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। इसे उन्हें दूसरों से कठिन विषयों में मदद लेने में हिचकिचाहट महसूस होगी। इसके अलावा 4 सितंबर से 31 दिसंबर के समय के दौरान गुरु बृहस्पति का वक्री होना भी आपकी समस्या बढ़ा सकता है। इसलिए शुरुआत से ही अपने प्रयास और मेहनत में कोई कमी न आने दें।

कर्क
 वर्ष 2023 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। क्योंकि वर्ष के पूर्वार्द्ध को देखें तो शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति की आपके भाग्य यानी नवम भाव में उपस्थिति होगी, जिससे सबसे अधिक छात्रों को अनुकूल फल मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान छात्र जिस भी विषय को लेकर अपनी मेहनत जारी रखेंगे उन्हें सफलता पूर्ण रूप से मिलेगी।
हालांकि 22 अप्रैल 2023 के बाद गुरु बृहस्पति आपके कर्म के दशम भाव में विराजमान हो जाएंगे और इस कारण आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। साथ ही इस वर्ष शनिदेव ज्यादातर आपके अष्टम भाव में उपस्थित होते हुए आपको अपनी आने वाली किसी परीक्षा में उम्मीद से कम अंक देने वाले हैं। इससे आपका मन कुछ उदास हो सकता है। परंतु आपको किसी भी परिस्थिति में हार न मानते हुए अपनी मेहनत जारी रखने की सलाह दी जाती है।
वही छाया ग्रह राहु भी वर्ष की शुरुआत में आपके दशम भाव में उपस्थित होकर आपका अपने निजी जीवन के मुद्दों के कारण अपनी पढ़ाई में मन लगाने में समस्या उत्पन्न करेंगे। हालांकि 30 अक्टूबर को राहु का आपके आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करना आपको मानसिक तनाव भी देने का कार्य करेगा। इस दौरान छात्रों को अपनी पढ़ाई से कुछ समय खुद के लिए निकालते हुए शिक्षा से अलग किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की जरूरत होगी। क्योंकि ऐसा करके आप खुद को ना केवल तनावमुक्त रखने में सक्षम होंगे, बल्कि इससे आप खुद को पुनः रिचार्ज भी होता महसूस करेंगे। गौरतलब है कि जब 30 अक्टूबर 2023 से अपना गोचर आपकी राशि के तृतीय भाव में करेंगे तब आपको विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। ख़ासतौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक या विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक जातकों को उन्नति मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्ष की आखिरी तिमाही आपके लिए अधिक बेहतर रहने वाली है।

सिंह
यह बर्ष आपके शिक्षा राशिफल 2023 में सिंह राशि के छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में उपस्थित होंगे और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी बाधाएं आपकी राह में उत्पन्न करते रहेंगे। इस दौरान आपको हर परीक्षा के लिए खुद को तैयार करते हुए अधिक स्वयं अध्ययन करने के लिए खुद को प्रेरित करना होगा।इसके अलावा शनि का इस समय आपके सप्तम भाव में होना आपका मन अशांत कर सकता है। परंतु उनकी तृतीय और दशम दृष्टि क्रमशः आपके नवम और चतुर्थ भाव पर होने से आपको अपनों की मदद भी दिलाएगी। फिर 22 अप्रैल 2023 के बाद, आपके भाग्य यानी नवम भाव में ही बृहस्पति का गोचर परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा।
साथ ही 1 जुलाई से मंगल भी आपकी राशि में ही गोचर करते हुए आगे बढ़ेंगे, जिसके फलस्वरूप खासतौर से सेना, चिकित्सक या इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े विधार्थियों को अपनी परीक्षा में अच्छ प्रदर्शन देने में सफलता मिलेगी। हालांकि 04 सितंबर से वर्ष के अंत तक गुरु बृहस्पति का वक्री होना कला, वकालत, मैनेजमेंट आदि से जुड़ी शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण सिद्ध होगा। क्योंकि उन्हें इस दौरान केंद्रित होकर पढ़ाई करने में काफी समस्या महसूस हो सकती है।

कन्या
 कन्या राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। जनवरी के महीने में शनि-शुक्र की युति आपके छठे भाव में होने से आपको शुरुआत में ही कक्षा में अपने विरोधी व अन्य प्रतियोगियों के प्रति नजर बनाए रखने की जरूरत होगी। ऐसे में उनसे शिक्षा से संबंधित कोई भी सामग्री लेते समय उसे पुनः जांच लें।
हालांकि इसके बाद 22 अप्रैल तक बृहस्पति का आपके सप्तम यानी पार्टनरशिप के भाव मे होना आपके लिए फलदायी साबित होगा। इस अवधि में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अपने मित्रों व करीबियों से मदद मिल सकेगी। फिर 22 अप्रैल के बाद जब बृहस्पति आपके अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे तब आपका ध्यान भ्रमित होने की आशंका रहेगी। परंतु शनि देव की सप्तम दृष्टि आपकी कुंडली के द्वादश भाव पर पड़ने से वो जातक जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे, उन्हें अपने प्रयासों में समर्थन देने का कार्य करेगी।
फिर 24 अगस्त को बुद्धि के देवता बुध का वक्री होना व 4 सितंबर को गुरु का भी वक्री करना, आपको कुछ समस्या दे सकता है। इससे खासतौर से गणित, रचनात्मक विषयों, कला, संस्कृति आदि की पढ़ाई कर रहे जातकों को इस दौरान दोगुनी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 30 अक्टूबर को राहु-केतु भी क्रमशः मीन और आपकी राशि में गोचर करते हुए आपको किसी प्रकार की कोई दुर्घटना या चोट लगने का कारण बन सकते हैं। आशंका ये भी है कि आपकी कोई पुस्तक या असाइनमेंट आपकी लापरवाही से खो जाए। इसलिए अपनी शिक्षा सामग्री को ठीक से रखें।वर्ष के अंतिम दो महीने यानी नवंबर और दिसंबर, आपके लिए थोड़े बेहतर रहेंगे। क्योंकि 4 नवंबर को जहाँ शनि देव मार्गी अवस्था में होंगे, तो वही शुक्र भी 3 नवंबर को ही आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। जिसके चलते आप पुनः अपने मित्रों व गुरुओं की सलाह-मशवरा से अपने लक्ष्यों के प्रति प्रयासरत हो सकेंगे।

तुला
 यह वर्ष तुला जातकों के लिए मिलाजुला अच्छा रहने वाला है। खासतौर से वर्ष का आरंभ थोड़ा समस्याओं भरा रहेगा, क्योंकि 17 जनवरी को शनिदेव कुंभ में अपना गोचर करते हुए आपकी राशि के पंचम भाव में उपस्थित होंगे। इस कारण आप पर अपने अभिभावकों का शिक्षा से संबंधित दबाव अतिरिक्त होगा। इससे आप खुद को तनाव से ग्रस्त पाएंगे। साथ ही शुक्र का भी आपके पंचम भाव में 22 जनवरी को गोचर करते हुए शनि के साथ युति करना, आपसे अतिरिक्त मेहनत करवाएगा। फिर जनवरी के अंत में शनि का अस्त होना खासतौर से छात्रों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है। इस वर्ष की शुरुआत से 30 अक्टूबर तक छाया ग्रह केतु आपकी ही राशि में विराजमान होते हुए आपके लग्न भाव को प्रभावित करेंगे। जिस कारण छात्रों का मन विचलित व ध्यान भ्रमित हो सकता है। आशंका ये भी है कि आपका न चाहते हुए भी अपने किसी शिक्षक या गुरु से विवाद हो। हालांकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव सीधेतौर पर आपकी छवि को नुकसान पहुंचाएगा।
यदि आप अपने घर से दूर जाकर कोई पढ़ाई करने या विदेश भूमि पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना देख रहे थे तो, उसके लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। क्योंकि राहु आपको विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार देने के योग बनाएंगे। फिर 6 मार्च 2023 को शनि का उदय होगा। शनि की ये स्थिति कॉलेज या किसी विदेशी भाषा के स्कूल में प्रवेश लेने की सोच रहे छात्रों को सफलता मिलने की ओर इशारा कर रही है। इससे आप न केवल सफलता अर्जित करते हुए अपनी इच्छा अनुसार दाखिला ले सकेंगे, बल्कि आपकी कामयाबी से आपके माता-पिता व शिक्षक भी प्रसन्न दिखाई देंगे।
अक्टूबर के बाद की अवधि भी आपके लिए थोड़ी बेहतर रहेगी। क्योंकि जहां 3 अक्टूबर को मंगल आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, तो वहीं 18 अक्टूबर को सूर्य और 19 अक्टूबर को बुध का गोचर भी आपकी ही राशि में होते हुए आपके लग्न भाव में त्रियुति का निर्माण करेगा। इसके चलते राजनीति, विज्ञान, इंजीनियरिंग और वकालत की पढ़ाई कर रहे जातकों को अपने जीवन में अनुकूलता मिल सकेगी। साथ ही यदि आपका कोई आवेदन किसी विश्वविद्यालय में अटका हुआ है तो आपका चयन सुनिश्चित होगा। वर्ष के अंत में बृहस्पति भी विज्ञान, मनोविज्ञान आदि के क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे जातकों को उत्तम फल देने के योग बनाएंगे। वहीं मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस दौरान मेहनत के अनुसार अंक मिलने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक
इस बर्ष का राशिफल के छात्रों के लिए ये नववर्ष पूर्व वर्ष की तुलना में थोड़े बेहतर परिणाम लेकर आ रहा है। जनवरी के मध्य यानी 17 जनवरी को जब शनि कुंभ में गोचर करते हुए आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे, तब आपकी मेहनत सफल होगी और आप उत्तम परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। क्योंकि इस दौरान आपका मन अपनी पढ़ाई की ओर अधिक केंद्रित होगा।
साथ ही बृहस्पति का भी वर्ष की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल तक आपके पंचम भाव में उपस्थित होना, आपको शिक्षा से जुड़े अनुकूल परिणाम देने वाला है। साथ ही उनका आपके लाभ के एकादश भाव पर दृष्टि करना, कई छात्रों को हर उस विषय में सफलता दिलाएगा, जिसमें उन्हें पहले कोई भी समस्या महसूस हो रही थी। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी भी उत्तरण होते हुए अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने वाले जातकों के लिए भी 22 अप्रैल तक की अवधि विशेष अनुकूल रहने वाली है। फिर 22 अप्रैल के बाद गुरु का मेष में गोचर करते हुए आपके षष्टम भाव में प्रवेश करना और द्वादश भाव पर अपनी दृष्टि डालना, विदेश जाने के इच्छुक जातकों को दस्तावेज से जुड़ी कुछ समस्या दे सकता है। ऐसे में अपने सभी जरूरी कागज व दस्तावेज ठीक तरह से रखें।
 17 जून से शनि अपनी वक्री अवस्था में होंगे। वहीं 19 जून को बुध भी अस्त होते हुए आपको शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्या दे सकते हैं। इस दौरान आप अपने घरवालों व अपने शिक्षकों से जुड़ा दबाव महसूस करेंगे, जिससे आपका मन कुछ उदास हो सकता है।
 क्योंकि 4 सितंबर को जहाँ गुरु वक्री होंगे, तो वहीं 24 सितंबर को मंगल का अस्त होना भी किसी खास विषय की पढ़ाई या परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। घर से दूर जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को भी इन ग्रहों के नकारत्मक प्रभाव से खासा समस्या हो सकती है। फिर 6 नवंबर को बुध, 16 नवंबर को मंगल और 17 नवंबर को सूर्य का आपकी ही राशि के प्रथम भाव में गोचर करना, कुछ हद तक छात्रों को राहत देने का कार्य करेगा।
25 दिसंबर को शुक्र भी आपकी ही राशि में गोचर करते हुए फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, साहित्य, ज्योतिष विज्ञान, फिल्म इंडस्ट्री आदि से जुड़े छात्रों को उचित परिणाम देने के योग दर्शा रहा है।

धनु
 यह वर्ष आपके लिए थोड़ा समस्याओं भरा रहने वाला है। खासतौर से इस वर्ष छात्र अपनी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देने में असफल रहेंगे। क्योंकि इस वर्ष की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में उपस्थित होंगे। जिसके चलते आपको अपने निजी जीवन में समस्याओं के कारण पढ़ाई-लिखाई से संबंधित अपने लक्ष्यों के प्रति छात्रों को खुद को केंद्रित रखने में समस्या आ सकती है।
साथ ही केतु भी आपकी राशि के एकादश भाव में उपस्थित होते हुए आपके पंचम भाव को दृष्टि करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप छात्र बेकार में ही चिंतित होकर अपना समय बर्बाद करते दिखाई देंगे। इससे कुछ जातकों के साहस और पराक्रम में भी गिरावट देखी जाएगी, जिससे उनका अपने किसी शिक्षक से मतभेद होने की आशंका बनेगी। विशेषज्ञों के अनुसार राहु-केतु की यह स्थिति आपकी राशि में 30 अक्टूबर तक रहेगी, फिर उसके बाद वो क्रमशः मीन और कन्या राशि में अपना गोचर करते हुए, आपको कुछ बेहतर परिणाम देने के योग बनाएंगे।वर्ष की शुरुआत से 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति का आपके चतुर्थ भाव में उपस्थित होना और आपके दशम भाव को दृष्टि करना भी, काफी हद तक आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता देते हुए आपकी स्मरण शक्ति बेहतर करने का कार्य करेगा। इस दौरान गुरु की कृपा से सरकारी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र सफल रहेंगे।विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक जातकों के लिए भी इस वर्ष की दूसरी तिमाही अनुकूल फल लेकर आ रही है। क्योंकि 22 अप्रैल के बाद गुरु देव आपकी शिक्षा के पंचम भाव में उपस्थित होते हुए, आपके एकादश भाव को दृष्टि करने वाले हैं। यह स्थिति प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे या सेना भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए अनुकूल रहेगी।
फिर वर्ष की अंतिम तिमाही में 4 नवंबर से शनि मार्गी होते हुए आपको अपने शिक्षकों और विद्यालय व कॉलेज के अन्य प्रबंधन से मदद दिलाने का कार्य करेंगे। इसलिए यूं तो अंतिम दोनों महीने आपको अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना अधिक दर्शा रहे हैं। परंतु बावजूद इसके आपको इस दौरान अपनी एकाग्रता भंग होने से खुद को इधर-उधर की बातों में न लगाते हुए, केवल अपने लक्ष्यों के प्रति ही केंद्रित रखने की सबसे अधिक जरूरत रहने वाली है।

मकर

बर्ष 2023 के अनुसार मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए नववर्ष की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। क्योंकि 14 जनवरी को सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर होगा, साथ ही 7 फरवरी को बुध भी आपकी ही राशि में गोचर करते हुए सूर्य के साथ युति करेंगे। लग्न में बनने वाली इस युति का सकारात्मक प्रभाव आपके भ्रमित मन को शांत करते हुए आपको शिक्षा की ओर केंद्रित करेगा।
जनवरी से 22 अप्रैल तक गुरु बृहस्पति आपकी राशि के तृतीय भाव में विराजमान रहेंगे और आपके नवम भाव को दृष्टि करेंगे। गुरु बृहस्पति की यह स्थिति आपके साहस, बल और ज्ञान में वृद्धि करेगी। इस दौरान खासतौर से शास्त्रों, ज्योतिष, धार्मिक क्रिया-कर्म के जानकारों, फिल्म निर्माताओं, व्यापारियों आदि को अपने क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। लोग उनकी जमकर सराहना करते दिखाई देंगे। यह वो समय होगा जब मकर राशि के छात्र जिस भी विषय को पढ़ने की इच्छा जताएंगे, उन्हें उसमे पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। कुछ छात्र मन बहलाने के लिए किसी पर्यटन या धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इसके बाद 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति अपना गोचर मेष राशि में करते हुए आपकी राशि के चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को, अपने घर जाने का अवसर मिलेगा। खासतौर से विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्र अपने घर-परिवार और अपनी मां का सुख व स्नेह हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
हालांकि 17 जून से शनि का वक्री आपके लिए कुछ समस्या उत्पन्न कर सकता है। क्योंकि इसी माह 19 जून को बुध भी अस्त होंगे, जिसके फलस्वरूप सीधेतौर पर इस राशि के छात्रों को उनकी परीक्षा में उचित परिणाम प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। 23 जुलाई को शुक्र भी वक्री होते हुए कोरियोग्राफी, संगीतकार, इवेंट मैनेजमेंट, कपड़ा संबंधी व्यापार, होटल, रेस्ट्रोरेंट, टूर एंड ट्रेवल, साहित्यकार, फिल्म इंडस्ट्री और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए कई बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसके बाद सितंबर का महीना भी आपके लिए थोड़ा चिंताजनक व मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रहेगा। क्योंकि 4 सितंबर को बृहस्पति का वक्री और 24 सितंबर को मंगल का अस्त होना, आपके स्वभाव में अहंकार और क्रोध की वृद्धि कर सकता है। इस दौरान आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर बेकार में व्यर्थ करते दिखाई देंगे। कई छात्र खुद को अपनी शिक्षा की ओर केंद्रित रखने में भी असफल रहेंगे, जिससे उन्हें अपने गुरुओं और शिक्षकों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ सकता है।
वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे थे, उनके लिए नवंबर का महीना सबसे अनुकूल रहेगा। क्योंकि 27 नवंबर को बुध धनु राशि में गोचर करते हुए, आपकी राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। इससे छात्रों को किसी विदेशी यूनिवर्सिटी या विद्यालय में दाखिला मिलने की खुशखबरी मिलने के योग बनेंगे। परंतु इसके लिए आपको शुरुआत से ही प्रयासरत रहते हुए अपने सभी दस्तावेज पूरा करके चलने की आवश्यकता होगी। इसके बाद फिर दिसंबर में कुछ गणित, इतिहास और भूगोल से जुड़े विद्यार्थियों को समस्या हो सकती है।

कुंभ
कुंभ राशि का बर्ष का राशिफल कुंभ राशि के छात्रों के लिए जनवरी और फरवरी का महीना इस वर्ष सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। क्योंकि जहां 17 जनवरी 2023 को आपके राशि स्वामी शनि देव आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, वहीं 22 जनवरी को शुक्र भी आपकी राशि में गोचर करते हुए आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे।इसके अलावा 13 फरवरी को सूर्य और 27 फरवरी को बुध भी आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके फलस्वरूप छात्रों को पूर्व वर्ष की मेहनत का उचित फल मिलने के योग बनेंगे। ये अवधि उन्हें कोई बड़ा पुरस्कार या छात्रवृत्ति प्राप्त करने में मदद भी करेगी। हालांकि शनिदेव का प्रभाव कुछ छात्रों को हटी बना सकता है। परंतु अन्य शुभ ग्रहों का आपके प्रथम भाव में विराजमान होना, काफी हद तक आपके लिए अनुकूल परिस्थिति उत्पन्न करेगा। अप्रैल 2023 तक गुरु बृहस्पति भी आपके द्वितीय भाव में उपस्थित होते हुए, आपके अष्टम भाव को दृष्टि करेंगे। इस दौरान यूं तो छात्रों में विनम्रता और सदाचार की वृद्धि होगी, परंतु उनका किसी बात को लेकर अपनों से बड़ों, अपने मित्रों या शिक्षकों से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस समय छात्रों को दूसरों का अनादर करने से खुद को रोकने की आवश्यकता होगी, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव सीधेतौर पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाएगा। यह अवधि सरकारी नौकरी, बैंक परीक्षा, ज्योतिष आदि से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी सबसे अधिक अनुकूल होगी। इसके अलावा अन्य भाषाएं सीखने वाले छात्रों, लॉ, कलेक्टर, मजिस्ट्रेट या अन्य न्याय संबंधी विषयों से जुड़े छात्रों के लिए भी गुरु की ये स्थिति विशेष अनुकूल रहेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को बृहस्पति अपना गोचर मेष राशि में करते हुए आपके तृतीय भाव में विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप कुंभ राशि के छात्रों की राह में आ रही बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी और वे खुद की ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हुए अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करते दिखाई देंगे। इस दौरान उन्हें अपने मित्रों व अभिभावकों से भी पूर्ण रूप से मदद प्राप्त होगी।
फिर 17 जून को शनि देव का वक्री होना, उन्हें शिक्षा से जुड़ी कुछ समस्या दे सकता है। इस दौरान विधार्थियों को स्वास्थ्य हानि के कारण अपने विषयों व पाठ्यक्रम को याद करने में समस्या हो सकती है। वहीं जुलाई और अगस्त का महीना भी आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। क्योंकि 25 जुलाई को बुध आपके छठे भाव में गोचर करते हुए छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट करेंगे। इसके अलावा कुछ छात्र अपने उच्च शिक्षा के लिए किसी बैंक या अन्य संस्थान से लोन या ऋण लेने का फैसला भी ले सकते हैं। 17 अगस्त को सूर्य भी आपके छठे भाव में और 18 अगस्त को मंगल का आपके सप्तम भाव में गोचर करना, इस राशि के छात्रों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी कुछ बाधाएं उत्पन्न करने का कार्य करेगा। हालांकि 16 सितंबर को जब बुध पुनः मार्गी होंगे, तब छात्रों को जिन भी विषयों को समझने में परेशानी हो रही थी उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा और वो अपनी स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी के चलते आने वाली सभी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन देने के लिए प्रयासरत दिखाई देंगे।
वार्षिक राशिफल के अनुसार, 30 अक्टूबर को दो बड़े ग्रहों राहु-केतु का क्रमशः आपके द्वितीय और अष्टम भाव में गोचर करना, वर्ष के अंतिम दो महीनों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को बड़ी हानि होने के संकेत दे रहा है। क्योंकि इस दौरान आपकी खराब संगति व अभिभावकों की आपसे अधिक अपेक्षा आपको तनाव दे सकती हैं। साथ ही विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को राहु की इस स्थिति के कारण अभी प्रतीक्षा करनी होगी।

मीन
 आने वाला नववर्ष मीन राशि के छात्रों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। खासतौर से इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए उत्तम रहेगी। क्योंकि जनवरी की शुरुआत से 22 अप्रैल तक बृहस्पति आपकी ही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव में मौजूद होकर आपके ज्ञान, बुद्धि और भाग्य में वृद्धि करने का कार्य करेंगे। आपकी राशि में गुरु बृहस्पति की ये उपस्थिति छात्रों का ध्यान अपने विषयों और परीक्षा की ओर केंद्रित करेगी, जिससे वह स्वाध्याय करते हुए अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करते नजर आएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल से बृहस्पति अपना गोचर करते हुए आपकी राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। ये अवधि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विधार्थियों के लिए शुभ समय लेकर आएगी। खासतौर से कई छात्र अपने किसी शौक या रुचि से जुड़ा कोई कोर्स करते हुए अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे।
हालांकि 17 जनवरी को शनि देव का आपकी राशि के द्वादश भाव में गोचर करना, कुछ छात्रों का शिक्षा से जुड़ा कुछ नुकसान कर सकता है। साथ ही वर्ष की शुरुआत से 30 अक्टूबर तक छाया ग्रह राहु का आपकी राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होना, विदेशी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर दे सकता है। फिर 30 अक्टूबर को राहु का गोचर आपकी ही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव में होना, आपका दूसरों से विवाद या झगड़े का कारण बन सकता है। इसलिए यदि आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो, आपके लिए 30 अक्टूबर से पहले की अवधि अधिक बेहतर रहने वाली है। वर्ष के मध्य यानी 17 जून को शनि का वक्री होना और 19 जून को बुध का अस्त होना, इस राशि के छात्रों के लिए कुछ समस्या उत्पन्न कर सकता है। खासतौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में इस दौरान प्रतिस्पर्धा की भावना कुछ कमजोर होने से, वे अपना प्रदर्शन बेहतर देने में असफल रहेंगे।




ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net
December 30, 2022

256 लोगों का वर्दी का सपना हुआ पूरा,पद एवं गोपनीयता तथा कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ



         गोण्डा - पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में संचालित 256 रिक्रूट आरक्षियों के 6 माह के प्रशिक्षण सत्र के समापन पर आज दिनांक शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर जुगुल किशोर के आगमन पर सर्वप्रथम परेड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर मान प्रणाम ग्रहण किया तथा रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पूर्ण साज-सज्जा व उत्साह के साथ टोलीवार मार्च पास्ट किया गया। तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर ने समस्त रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता के साथ सदैव सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से जनसेवा करने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार से जुड़ने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
     दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक व वाह्य विषयों की परीक्षाओं में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी शिवेन्द्र शर्मा को सर्वांग सर्वाेत्तम पुरस्कार, वाह्य विषयों, शारीरिक प्रशिक्षण तथा साक्षात्कार में रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार को व अन्य रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान प्रथम परेड कमांडर रवि यादव, द्वितीय परेड कमांडर करूणानिधि व तृतीय परेड कमांडर सनोज वर्मा रहे।
     पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ वर्मा, क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक मुन्नाउपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, प्रशिक्षक, आईटीआई/पीटीआई,अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षियों के परिजन उपस्थित रहे।
December 30, 2022

बस्ती में दबंगों ने सार्वजनिक नाली पाटी

बस्‍ती। जिला  के बनकटी ब्‍लाक के भैसा पाण्‍डेय गांव के करीब 10 परिवार दबंगो की प्रताड़ना से परेशान हैं। जल निकासी के लिए बनी नाली को जबरिया पाट लेने से परेशान इन परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है का पोस्‍टर चस्‍पा कर रखा है।    


           हालत यह है कि उनके परिवार के लोगों को नहाने, कपड़ा धुलने, बर्तन मांजने तक के लिए सोचना पड़ रहा है। दबंगो द्वारा नाली अवरूद्ध करने से पानी का बहाव बंद है। घरों का गंदा पानी आंगन में जमा हो रहा है। पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत और गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्‍या का समाधान नहीं हो रहा। पीड़ितों का कहना है कि सार्वजनिक नाली को पाटकर अवरूद्ध करने से उनका जीवन नारकीय हो गया है।   

सभी अधिकारियों से की शिकायत
संक्रामक बीमारियों का भी खतरा है। जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो ऐसे में उनके सामने घर बेचकर कहीं और जाने के अलावा कोई रास्‍ता नहीं है। भैसा पाण्‍डेय गांव निवासी हरीराम पाण्‍डेय का कहना है कि दबंगो के कारण उनका जीना दूभर हो गया है, प्रधान भी नहीं सुन रहे हैं। नाली बन्‍द होने से आंगन में पानी भर जाता है। पीएम, सीएम, डीएम, एसपी, एसडीएम तक को लिखित शिकायत की गई, लेकिन समस्‍या का समाधान नहीं हो पाया।   

नाली बनी, लेकिन दबंगों ने पाटा
शांति देवी का कहना है कि नाली बनी है, लेकिन दबंगों ने उसे पाट लिया है, जब इस बारे में प्रधान से कहा जाता है तो वे डांट कर भगा देते हैं। वीरेन्‍द्र कुमार, जर्नादन पाण्‍डेय, विन्‍दु पाण्‍डेय आदि का कहना है कि पहले जिस जगह गडढे में पानी जाता था, उस सार्वजनिक नाली को पाट लिया गया है। अनिल कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि पहले प्रधानी उनके परिवार में थी, उस समय नाली बनवाई गई थी, लेकिन दबंगों ने नाली को ही तोड़कर पाट दी। घरों में पानी भरा होने से त्रस्‍त परिवार उसे बेचकर यहां से जाना चाहते हैं। इस मामले में डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।    


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट 
December 30, 2022

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट के बाद बनी आग का गोला, गंभीर स्थिति में ऋषभ दिल्ली रेफर।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से उत्तराखंड जा रहे थे। रूड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के नजदीक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। पंत को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
December 30, 2022

ब्रेकिंग - पीएम मोदी की मां का निधन,देश में शोक की लहर

लखनऊ - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का आज भोर में निधन हो गया । पीएम मोदी की 100 वर्षीय मां हीराबेन का यू एन मेहता हॉस्पिटल अहमदा बाद गुजरात में कई दिनों से इलाज चल रहा था,और आज भोर में साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस लेकर पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी अपनी मां के अंतिम दर्शन लिए दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। देश के अन्य तमाम लोग भी उन्हे नमन कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम मोदी के मां के निधन से पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। 

Dec 29, 2022

December 29, 2022

नये साल पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर,हुडदंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

गोण्डा - आगामी नये साल पर हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र में आगामी नूतन वर्ष-2023 के आगमन के अवसर पर गोरखपुर जोन की समस्त जनता को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपील की गयी है कि नये वर्ष का सेलिब्रेशन सुरक्षित, वैधानिक, नैतिक, सद्भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से करें तथा इस निमित्त कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त जोन के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकगण को नये वर्ष पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था चुस्त- दुरूस्त रखने हेतु अधोलिखित कड़े निर्देश भी निर्गत किये गये हैं।
सर्वप्रथम यह कि डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय के अनुपालन में यह सुनिश्चित किया जाए कि रात्रि 10.00 बजे के बाद उक्त डीजे आदि किसी भी दशा में न चलाया जाए, साथ ही कोई भी ध्वनि / संगीत इतनी अधिक तीव्रता में न चलायी जाए जिससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़े।
नये वर्ष के आगमन पर जनता द्वारा किये जाने वाले सेलिब्रेशन को सुरक्षित, सद्भावपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाने हेतु नए वर्ष की पूर्व संध्या अर्थात दिनांक 31.12.2022 को सांय 5:00 बजे से ही अभियान चलाकर भारी संख्या में पुलिस बल की टीमें गठित करें, जिनके पास शराब पीने वालों की चेकिंग हेतु ब्रीद एनलाइजर व अन्य जरूरी उपकरण भी हों और सादी वर्दी में पुलिस एवं इंटेलिजेंस की टीमों को भी लगाया जाये जिनका कार्य सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, रास्तों, पार्कों, चौराहों, होटलों, सिनेमा हाल एवं मॉल, मोहल्ले के नुक्कड़ों, रेलवे एवं बस स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखकर शराब पीकर हुड़दंग एवं उदण्डता, वाहन चलाने, बाईक स्टंट बाजी करने, फब्तियां कसने, छेड़खानी करने, झगड़ा लड़ाई करने वाले आदि व अन्य असमाजिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करना होगा। किसी भी दशा में कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए। साथ ही यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि नए साल के सेलिब्रेशन पर आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो एवं कानून एवं शांत व्यवस्था पूरी तरीके से बनी रहे। सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकगण को जनता को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा का संकल्प लेने हेतु भी निर्देश दिये गए हैं।
December 29, 2022

रुधौली में 18 करोड़ की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

बस्ती। जिला के रुधौली नगर पंचायत सहित विभिन्न गांवों में जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप से जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा चला। अतिक्रमण किए गए जमीनों पर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के साथ पहुंच और खाली करवाया है। 33 गांव में चक मार्ग की भूमि जिसका क्षेत्रफल 3.416 हेक्टेयर है। अनुमानित मूल्य 83 लाख है। चार गांव में गड़ही पर किए गए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।    

        ग्राम नेवादा में नवीन परती की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। ग्राम खंभा में श्मशान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। ग्राम खजुरिया में खेल के मैदान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। जिसकी अनुमानित मूल्य साढ़े चार लाख रुपया है।

ग्राम सिसवा में खाद गड्ढा की भूमि को खाली कराया गया। साथ ही खलिहान की भूमि को भी खाली कराया गया। ग्राम पैड़ा खरहरा में स्थित गाटा संख्या 267-क पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। 1 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक तहसील रुधौली क्षेत्र के अंतर्गत कुल लगभग 8 हेक्टेयर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 18 करोड़ है।   

नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर वार्ड (गिधार) में और इंदिरा नगर वार्ड में लगभग 12 करोड़ की लागत की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में अवैध रूप से जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को अभियान के तहत खाली कराया जा रहा है। साथ ही भू माफियाओं को चिह्नित कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

वहीं कामता प्रसाद वार्ड ( गिधार ) के निकट भूमि जिस को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर किया गया था। जिसे अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। भूमि को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रूधौली के कब्जे में दिया गया ।भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 15 करोड़ रुपया है। एवं नगर पंचायत क्षेत्र रुधौली में स्थित ग्राम बनगवां में 1.743 हेक्टेयर की भूमि जो चारागाह की आरक्षित श्रेणी की भूमि है। जिसको ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा कूड़ा एवं कृषि कार्य कर अवैध कब्जा कर लिया गया था। अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग साठ लाख रुपया है।  

तहसील रुधौली के समस्त राजस्व लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग की भूमि के संबंध में जांच की रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यदि किसी भी लेखपाल के हल्का क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है तो संबंधित लेखपाल अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कार्रवाई प्रस्तुत करें। इस मौके पर तहसीलदार केसरीनंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा, ईओ अवनीश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।   


         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
December 29, 2022

बस्ती में विधवा महिला से दुष्कर्म

बस्ती ।  जिला के पुरानी बस्‍ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्‍ला निवासी विधवा महिला को मदद करने का आश्‍वासन देकर आधार कार्ड और फोटो लेकर घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। आरोपी ने महिला को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी ने महिला को किसी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्‍कार, जानमाल की धमकी देने सहित अन्‍य धाराओं के तहत दुष्‍कर्म के आरोपी सहित उसके मां, बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।     

          पीड़िता के पति की मृत्‍यु हो चुकी है। उसका आरोप है कि पुरानी बस्‍ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित एक स्‍कूल के पीछे रहने वाले बृजेश ने उसकी मदद करने का आश्‍वासन दिया। उसका विधवा पेंशन व अन्‍य योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहकर उसे आधार कार्ड और फोटो लेकर अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंची उस समय आरोपी घर पर अकेला था। आरोपी ने उसके पुत्र की हत्‍या की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्‍कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दिया।  

आरोपी ने महिला से 3 लाख रुपए भी ऐंठे

इसके बाद आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। धोखे से उसने 3 लाख रूपए भी उससे ले लिए। इस बीच वह प्रेग्‍नेंट हो गई, जब इस बात की जानकारी आरोपी को हुई तो उसने उसके गर्भ में पल रहे करीब ढाई माह के शिशु को उसे धोखे से दवा खिला दिया,जिससे उसके गर्भस्‍थ शिशु की मौत हो गई। अपने को बचाने के लिए आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर लिया। पीडिता का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब आरोपी के माता, पिता को हुई तो वे भी बेटे को बचाने में जुट गए और उसे कहीं जुबान खोलने पर जानमाल की धमकी दी।

पुरानी बस्‍ती पुलिस ने बताया कि मामले में पीडिता की तहरीर पर आरोपी और उसके माता, पिता के खिलाफ दुष्‍कर्म, जानमाल की धमकी देने, धोखाधडी, अवैध गर्भपात कराने और साजिश की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


         रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
December 29, 2022

यदि किसी स्त्री के बाएं और पुरुष के दाएं हाथ में खुजली हो रही है तो जानें उसका मतलब

लखनऊ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली में खुजली भी मां लक्ष्मी के आने या फिर धन हानि का संकेत देते हैं। अगर किसी स्त्री के बाएं हाथ और पुरुष के दाएं हाथ में खुजली हो रही है, तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा से जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल 

मेष
आज कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। 

वृष
आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

मिथुन
आज  रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कर्क
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

सिंह
आज घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है।

कन्या
आज प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

तुला
आज घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें।

वृश्चिक
आज यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

धनु
आज परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है।

मकर
आज रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी।

कुंभ
आज विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

मीन
आज अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net
December 29, 2022

पुलिस ने किया दो बाइक चोर गिरफ्तार,भेजा चालान

पुलिस ने किया दो बाइक चोर गिरफ्तार,भेजा चालान

आर के मिश्रा
 गोण्डा।।जनपद गोण्डा अन्तर्गत नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय चालान भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक चोरी के मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र तरबगंज अन्तर्गत बेलसर निवासी आजाद खान पुत्र अब्दुल वहाब के पास से एक चोरी की बाइक बरामद किया।
वहीं पकवान गाँव थाना उमरी बेगमगंज निवासी अंकित सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक बाइक   बरामद किया है।दोनो बाईक चोरों के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए माननीयन्यायालय रवाना कर दिया है।गिरफ्तारकर्ता टीम में उपनिरीक्षक
 रामअशीष मौर्या व उनके हमराह कांस्टेबल की अहम भूमिका रही है।