पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना मनकापुर पुलिस ने दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता श्रीमती बिन्दू को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्ता ने वादी रामबाबू पुत्र रामअजोर नि0 भरतीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा की बहन को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकत कराया गया था। अभियुक्ता को वास्ते रिमांड न्यायालय रवाना कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment