गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष श्कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 04 अभियुक्तों-01. गंगा प्रसाद सिंह, 02. अरून कुमार सिंह, 03. विक्रम यादव, 04. रणधीर सिंह उर्फ जरवन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment