गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों-01. नीरज सिंह उर्फ सिल्लूर, 02. धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर अभियुक्त नीरज सिंह के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व अभियुक्त धर्मेन्द्र के कब्जे से 750 ग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment