May 12, 2021

जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर 79 बंदियों को जमानत पर रिहा,

 जनपद गोंडा न्यायधीश के निर्देश पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद में 79 कैदियों को जमानत पर किया रिहा


कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत गोंडा न्यायाधीश ने जिला कारागार गोंडा से 79 कैदियों को जमानत पर रिहा कर भेज दिया। जनपद के न्यायाधीश परवेज अहमद के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा की सचिव व जनपद न्यायाधीश ने मुचलका पर 79 बंदियों को 60 दिन के लिए जमानत पर रिहा कर दिया है।  और  सभी बंदियों को गोंडा न्यायाधीश ने चेतावनी दी कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, समयानुसार सभी जमानत पर रिहा हुए कैदी, अपने निर्धारित समय से न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे । अन्यथा उनके साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments: