2 मई सुबह 8:00 बजे से रात भर वह दूसरे दिन भी पंचायत चुनाव मतगणना जारी--
ऊन ब्लाक अंतर्गत झिंझाना में होने वाले पंचायत चुनाव की मतगणना शांति, सौहार्द एवं निष्पक्ष के साथ 2 मई सुबह 8:00 बजे से मतगणना स्थल झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में संपन्न हुई थी, जो पूरे दिन से लेकर रात भर मतगणना अधिकारी ने लगातार वोटों की गिनती की , 71 ग्राम पंचायतों में से लगभग 31 गांव के प्रधान प्रत्याशी का रिजल्ट सामने आ चुका है । और लगातार आज दूसरे दिन भी मतगणना जारी है। अभी 40 गांव की मतगणना होनी है, जो लगातार गिनती चल रही है। मतगणना स्थल पर पुलिस द्वारा प्रत्याशी व एजेंटों का पास व कोरोना रिपोर्ट देखते हुए मतगणना स्थल में प्रवेश दे रही है। अपने-अपने प्रत्याशियों का रिजल्ट जानने के लिए लोगों में अच्छा - खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, इसलिए सुबह से ही मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना हेल्पडेस्क काउंटर पर आए हुए प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की थर्मल स्क्रीनिंग व कोरोना जांच एंटीजन किट से लगातार कर रहे हैं,ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सलीम ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक 122 लोगों की कोरोना की जांच करके एंटीजन रिपोर्ट दिया जा चुका है। कोरोना की नेगेटिव आई संदिग्ध रिपोर्ट की जांच दोबारा से कराई जा रही है।


No comments:
Post a Comment