यूपी में अब 3 दिन लॉक डाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार का बड़ा फैसला जहां यूपी में अभी तक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहा करता था वहीं अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला योगी सरकार ने लिया ।
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के रूप में चारों तरफ अपनी पांव पसार रहा कोरोना संक्रमित की महामारी थमने का नाम नहीं ले रही सरकार ने सूबे में 2 दिन के स्थान पर 3 दिन का लॉक डाउन की घोषणा की गई । नई व्यवस्था के अनुसार शुक्रवार की रात 8:00 बजे से मंगलवार की सुबह के 7:00 बजे तक लोग डाउन रहेगा । सूबे के मुखिया गंभीरता से विचार विमर्श करने के उपरांत 3 दिन का लॉक डाउन लगाए जाने की घोषणा की है। सीएम द्वारा की गई नई घोषणा के तहत पहले की तरह आवश्यक वस्तु की छूट दी गई है ।जैसे चिकित्सा सेवा के साथ दूध और जरूरी चीजों की दुकान खोली जाने कि सरकार की ओर से छूट दी गई है , इसके अलावा समीक्षा बैठक में कोरोना वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्माण किया गया है उत्तर प्रदेश सरकार वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर निकालेगी 9 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है 10 दिन में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, यह सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया।

No comments:
Post a Comment