Apr 27, 2021

यूपी में कोरोना का कोहरम जारी,किसी तरह की कोई कमी न होने का दावा फेल...

कोरोना संकट जारी , अस्पतालो में मचा कोहराम,ऑक्सिजन, बेड की कमी 

यूपी से बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना  के केस बढ़ते जा रहे है पिछले 24 घंटे में 33555 नए के सामने आए हैं और  24 घंटे में कोरोना से 251 लोगों की मौत भी हुई है, कई अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी है लेकिन दावे यही किए जा रहे हैं कि  यूपी की सभी अस्पतालों में कोई कमी नहीं है, ना ऑक्सीजन की ना ही बेड की कमी है ।और मुख्यमंत्री की ओर से लगातार यही निर्देश दिए जा रहे हैं की कोई भी अस्पताल कर्मी  कोरोना की मरीज को भर्ती करने से मना नहीं करेगा, गंभीर मरीज को बेड होने पर अगर किसी अस्पताल ने मना किया । तो उस अस्पताल के मालिक या कर्मचारी के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उसके बाद भी बहुत अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी व  बेड की कमी सामने आ रहे हैं ।



 up कांग्रेस अध्यक्ष   प्रेन्का गांधी ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि सभी शहरों में व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जांच होनी चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जांच की बिल्कुल कमी नजर आ रही है  इसे बिल्कुल ठीक किया जाए । प्रदेश में बेड, ऑक्सीजन दवाइयां कि काफी किल्लत बताया है, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कोरोना से जंग में जनता को अकेले ना छोड़े, जनता के प्रति मुख्यमंत्री जवाबदेही हैं  ।  और जनता को जबाब देना पडेगा, स्वथ्कर्मि व फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा हो।  ऐसा प्रेन्का गाँधी ने ट्वीट कर कहा।

 

No comments: