अंबेडकर नगर- अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरंग नगर की पहितीपुर बाजार के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया,
घर से बाजार जा रहे युवक पर बदमाशों का तांडव सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औरंगनगर के पहितीपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र विजय बहादुर गौतम शाम अपने घर से पाहितीपुर बाजार में सामान लेने जा रहा था तभी अचानक घात लगा कर बैठे बदमाशों ने दलित युवक पर चाकू, डंडे व लाठी से हमला कर दिया आलोक कुछ समझ ना पाकर जान बचाते हुए वहां से बाजार की तरफ भागा जब बाजार वालों ने खून से लथपथ युवक को देखा तो दंग रह गए आनन-फानन में किसी युवक ने 100 नंबर पर फोन किया मौके पर सहायक पीआरबी व थानों की पुलिस भी पहुंची घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है वहां से बदमाश फरार हो गए जिसकी सूचना पर आरोपी के खिलाफ अभी तक थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है
No comments:
Post a Comment