Mar 2, 2021

दिन भर टक टकी लगाये देखते रहे लोग लेकिन प्रशासन नहीं जारी कर पाया आरक्षण सूची-जानें वजह।

लखनऊ - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण सूची देखने के लिये आज दिनभर लोग जिला मुख्यालयों पर जमे रहे। दिनभर टक टकी लगाये रहने के बाद उन्हें बगैर सूची देखे बैरंग वापस लौटने को विवश होना पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताविक आज पँचायत चुनाव के आरक्षण सूची का प्रकाशन होना था लेकिन किसी कारणवश आज आरक्षण सूची प्रकाशित करने में प्रसासन अक्षम सावित हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची प्रकाशित न होना लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है। और तमाम लोग इसे प्रशासन की लापरवाही मानते हैं। जिन जिलों में ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची शाम तक प्रकाशित नही हुई है उसमें रायबरेली,बस्ती तथा गोण्डा का भी नाम शामिल बताया जा रहा है।सूत्रों की मानें तो कहीं अभी जिम्मेदारों के हस्ताक्षर के अभाव में सूची नही जारी हुई है तो कहीं अभी अधूरी सूची को पूर्ण करने का काम जोरो से चल रहा है।

No comments: