Mar 3, 2021

बड़ीखबर-उत्तरप्रदेश में दर्जनों आईएएस अधिकारी बदले,6डीएम व 4 मंडलों के कमिश्नर चेंज,सौम्या अग्रवाल बस्ती तो आशुतोष निरंजन बने देवरिया के डीएम।

लखनऊ - उत्तरप्रदेश में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। शासन द्वारा 6 जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ ही चार मंडलो के मण्डलायुक्त का भी स्थानांतरण किया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि आगामी त्रिस्तरीय पँचायत चुनाव के दृष्टिगत शासन ने मंगलवार की देर रात्रि में यह प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात्रि में हुये तबादले में 3 दर्जन से भी अधिक आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया |

शासन द्वारा आनंजय कुमार सिंह को कमिश्नर मुरादाबाद,सुरेंद्र सिंह को कमिश्नर मेरठ,संजय गोयल को कमिश्नर प्रयागराज तो आर रमेश कुमार को बरेली का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह सौम्या अग्रवाल को डीएम बस्ती, आशुतोष निरंजन को बस्ती से हटाकर डीएम देवरिया,जितेंद्र कुमार सिंह डीएम कानपुर देहात,दीपा रंजन को डीएम बदायूं,रविंद्र मंदार को डीएम रामपुर तथा शुभरांक शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। तो वहीं राहत आयुक्त के पद पर तैनात संजय गोयल को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है और प्रयागराज के मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार को इसी पद पर बरेली भेजा गया है। रणवीर प्रसाद को बरेली के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री के  सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। अनीता सी. मेश्राम को मेरठ के कमिश्नर पद से हटाया गया है।
-सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।

No comments: