Mar 28, 2021

दो बाइकों में टक्कर ,मनकापुर निवासी रणंजय सिंह समेत दो गम्भीररूप से घायल,सीएचसी से गोण्डा रेफर।

करनैलगंज/गोण्डा - करनैलगंज गोण्डा हाइवे पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे मनकापुर निवासी व प्रधान पद प्रत्याशी रणंजय सिंह गम्भीररूप से घायल हो गये। वहीं दूसरा बाइक सवार भी चोटहिल हो गया। बताया जा रहा है कि रणंजय सिंह किसी कार्य से करनैलगंज से चौरी चौराहा की तरफ जा रहे थे,इसी बीच गोनवा गांव के पास बाइक पर आ रहे दूसरे सवार की बाइक में टक्कर लग गयी जिससे। दोनो लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को सीएचसी भेजवाया गया। लेकिन डॉक्टर ने दोनों लोगो को गोण्डा रेफर कर दिया। रणंजय के सहयोगी अमित सिंह ने बताया कि रणंजय को सिर में गम्भीर चोट आई है और उन्हें डॉ ओ एन पाण्डेय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

No comments: