थाना झिंझाना की बड़ी सफलता नया बॉस गांव में चल रही कच्ची शराब की भट्टी का पुलिस ने किया भंडा फोड़, एक तस्कर गिरफ्तार कर भेजा जेल।
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बॉस गांव में चल रही कच्ची शराब की भठ्ठी का पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस की छापेमारी कर कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कच्ची शराब सहित अवैध शराब बनाने के बर्तन को अपने कब्जे में ले लिया है, शामली के झिंझाना थाना ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नया बांस गांव में छापेमारी की थी।उन्होंने बताया कि मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए चलाई जा रही भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए गांव के ही बृजनंदन उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। जिसके अलावा भट्टी को तहस-नहस करते हुए करीब 40 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है। ठाणेदार ने बताया की आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करके आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment