नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा मौके पर एक्सपायर दवाई मिली।
मेडिकल स्टोर पर नकली दवाएं बेचने की एक शिकायत पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने आज झिंझाना के बिडोली स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा । मगर जांच पड़ताल के दौरान वहां केवल एक पेटी में बंद एक्सपायरी दवाई मिली ।जो नष्ट करने के लिए रक्खे थे।
मिली जानकारी के अनुसार किसी की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार आज बुधवार को कस्बे के बिडौली स्टैंड पर स्थित निमरा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे । कहीं अलग रखी दवाइयों की एक पेटी को नकली व नशीली दवाइयां समझकर यह शिकायत की गई थी । जांच के बाद ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जिन दवाइयों को नशीली दवाई समझकर शिकायत की गई थी वे दवाइयां एक्सपायर मिली , जो नष्ट(destroy) करने के लिए एक पेटी में भर कर अलग रखी गई थी । ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा इस जांच पड़ताल के दौरान कस्बे के अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा ।

No comments:
Post a Comment