Mar 18, 2020

रहस्यमय ढंग से गायब हुये युवक का सरयू में मिला शव,परिजन बेसुध,पुलिस मौके पर।

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सकरौरा कस्बा निवासी सुशील कुमार पाण्डेय 22 वर्ष का शव बुधवार को कटराघाट स्थित रेलवे पुल के पास सरयू नदी में मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को निकलवाकर पीएम हेतु भेज दिया है। बता दें कि विगत 17 फरवरी को रात्रि में करीब 8 बजे सुशील यह कह कर घर से निकले थे कि अभी वापस आ रहा हूँ, लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो मोबाइल स्वीच आफ बताने लगा। तभी से परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन चल रही थी औऱ मामले में उनकी माँ की तरफ से कोतवाली में गुमसुदगी भी दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि बुधवार को नदी में किसी मछुवारे को शव दिखाई पड़ा जिसकी सूचना पर परिजन व वरिष्ठ उपनिरिक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुँचे तथा शव को निकलवाकर पीएम हेतु भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक शव कई दिनों पुराना हो जाने के कारण सड़ गया था। शव की पहचान उसकी मोबाइल व हाथ मे पहने कडे से हुई। शव मिलने के बाद जहां एक तरफ हत्या या आत्महत्त्या जैसे कई सवाल खड़े हो गये है वहीं परिजन रो रो कर बेसुध हैं।

No comments: