Mar 18, 2020

होली मिलन एवम प्रतिभा समारोह का आयोजन,कई गणमान्य रहे शामिल।

गोण्डा - बुधवार को पकवान गाँव का होलिमिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के कई गणमान्य मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम  की अध्यक्षता csc प्रबंधक सुनील कुमार तिवारी जी ने किया जिसमे csc अंतर्गत  जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।इस मौके पर एक मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज पाण्डेय रहे। इस दौरान csc के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  संचालकों एवम समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। जिसमें रमेश कुमार जायसवाल csc संचालक एवम समाज सेवक के रूप में विधायक प्रतिनिधि मनोज पांडेय एवं csc प्रबंधक सुनील तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शुक्ला द्वारा मैडल व प्रशाति पत्र द्वारा  सम्मानित किया गया।

No comments: