Mar 18, 2020

श्रद्धा व भक्ति पूर्वक मनाई गई स्व.राजपति देवी की प्रथम पुण्यतिथि, परिजनों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन।

बस्ती - विद्वता व वेद पुराणों की मर्मज्ञ तथा सात्विक विचारधारा की पोषक,धर्मपरायण व आजीवन ईष्वरीय सत्ता में विश्वास रखने वाली स्व. राजपति देवी की प्रथम पुण्यतिथि ग्राम व पोस्ट बरहपुर कुँवर में बड़े ही श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों द्वारा उनकी स्मृतिशेष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।बताया जा रहा है कि, स्व.राजपति देवी बहुत ही विवेकशील व विद्वान थीं उन्हें धार्मिक कार्यो में बड़ी रुचि रहती थी। उनको रामचरितमानस की चौपाइयाँ मौखिक रूप से याद रहती थीं तथा वेद पुराणों का श्रवण भी उनकी आदत में शामिल था।
अपने जीवन मे वह गरीबों पर सदैव रहमदिली रहीं।इतना ही नहीं परिवार संचालन का भी गुण उनमें समाहित था। बुधवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा उनकी आत्मा की शान्ति के लिये क्षेत्र के विद्वान पण्डित श्री जगदीश महराज की अगुवाई में पूजा-पाठ किया गया। तथा सांयकाल में पण्डित श्री जगदीश महराज द्वारा दिवंगत आत्मा की सदगति हेतु सामूहिक गीतापाठ व भगवत भजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर उनके परिजनो व सगे सम्बन्धियों द्वारा उन्हें बड़े ही भावपूर्ण व श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

No comments: