Mar 18, 2020

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,आधा दर्जन पुलिस हिरासत में, मामला दर्ज।

करनैलगंज /गोंडा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत बांसगांव में मामूली कहासुनी हो गई,मामले में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।घटना के बाद दोनो पक्ष कोतवाली पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज कर करवाई की है। मामले में की उमा देवी पत्नी कृष्ण मोहन द्वारा गांव के ही राहुल,रंजीत,रोहित, मोहित तथा मंगल प्रसाद के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर मोहित शुक्ला द्वारा कृष्ण मोहन राम मोहन तथा सुभाष के विरुद्ध मारने-पीटने की शिकायत की है। मामले में प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments: