Mar 17, 2020

कोरोना वायरस के चलते अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक टली।

गोण्डा - पूरे विश्व मे तहलका मचाकर आमजनमानस के लिये खतरा बन चुके कोरोना वायरस के चलते जहाँ सरकार ने एक तरफ बड़े बड़े माल,स्विमिंग पूल सिनेमाहाल बन्द करवा दिया है तथा ट्रेनें  व हवाई जहाजों की उड़ाने रद्द की कर दी हैं वहीँ दूसरी ओर विगत दिनों 22 मार्च तक बंद किये गये स्कूल कालेजो की छुट्टियां बढ़ाकर 2 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं पहले से शुरू हुई डॉ राममनोहर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। उंक्त सम्बन्ध में एक विज्ञप्ति जारी करते हुये डॉ राममनोहर विश्वविद्यालय के  परीक्षा नियंत्रक द्वारा जाकारी दी गई है कि आगामी दो अप्रैल के बाद रद्द की गईं परीक्षाओं की स्कीम घोषित की जायेगी।

No comments: