Mar 17, 2020

बुढ़वा मंगल पर हनुमान मन्दिरो पर रही धूम, भक्तों ने दर्शन कर मांगी मन्नतें।

करनैलगंज/ गोंडा - स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिरों पर  बुढ़वा मंगल के वार्षिक पर्व पर नगर सहित क्षेत्र के अन्य मन्दिरो पर भक्तों का तांता लगा रहा । भक्तों ने अपने इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिये कतारबद्ध होकर दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।  होली के बाद पढने वाले मंगलवार  बुढ़वा मंगल अर्थात बड़े मंगल पर कस्बे के बाबा भैरवनाथ मन्दिर पर भारी भीड़ उमड़ी,जिसमें नगर समेत आसपास के क्षेत्र से महिलाएं बच्चे वह पुरुष दर्शन करने के लिये कतारवद्ध नजर आये। भैरवनाथ मंदिर की पौराणिकता व महत्व के बारे में मन्दिर के महंत गिरजा शंकर गिरी ने बताया यह परंपरा करीब 400 वर्षों से चली आ रही है।यहाँ बाहर लगे इमली के पेड़ में लोहे की कील लगाने से दांत की बीमारी स्वतः ठीक हो जाती है।
वहीं हलधरमऊ ब्लाक अन्तर्गत बटौरा बाबा ,परसागोड़री हनुमान मंदिर तथा बरबटपुर में हनुमान मन्दिर पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
तथा दोपहर बाद करनैलगंज के मेंहदीहाता सहित क्षेत्र के अन्य हनुमान मन्दिरो पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

No comments: