Aug 31, 2026

August 31, 2026

वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में 50 वारण्टी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती/गिरफ्तारी वारण्टों के प्रभावी तामीला एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक ’’29.08.2026 से 30.08.2026 तक दो दिवसीय विशेष अभियान’’ चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 50 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना वार कार्यवाही का विवरण- अभियान के दौरान थाना को0नगर पुलिस द्वारा 10, थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा 03, थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा 02, थाना धानेपुर पुलिस द्वारा 08, थाना छपिया पुलिस द्वारा 01, थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा 04, थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 03, थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 02, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा 02, थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा 04, थाना परसपुर पुलिस द्वारा 05, थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 05 तथा थाना कौड़िया पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


August 31, 2026

पुलिस अभिरक्षा से फरार वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30.08.2026 को थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए वारण्टी अभियुक्त आलोक सिंह को अथक मेहनत एवं प्रयासोपरांत आज दिनांक 31.08.2026 को परसपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित बिहरी मोड़, बसंतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.08.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में आलोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी राजाटोला, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा भी शामिल था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। सभी अभियुक्तों को चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय में पेशी हेतु ले जाया जा रहा था। चिकित्सीय परीक्षण में विलम्ब होने के कारण सभी को थाना परसपुर लाया गया, जहां थाना परिसर में मौजूद जनता की भीड़ का लाभ उठाकर आलोक सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के सम्बन्ध में थाना परसपुर पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 262 बीएनएस पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि फरार अभियुक्त आलोक सिंह परसपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित बिहरी मोड़, बसंतपुर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 


August 31, 2026

स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिलने से हड़कंप

रायबरेली - स्वाइन फ्लू के 3 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया,
लखनऊ के अस्पताल में जांच के दौरान पुष्टि हुई। दो मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया,
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है, उक्त जानकारी स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी ने दी है।

August 31, 2026

विदाई समारोह: कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय सेवानिवृत्त, भावुक मन से दी गई विदाई

करनैलगंज/ गोण्डा सोमवार को तहसील सभागार में उस वक्त भावुक पल देखने को मिला, जब अपनी हंसमुख शैली, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग और समाज में अलग पहचान रखने वाले राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय सेवानिवृत्त हुए।
लंबे समय तक राजस्व विभाग में ईमानदारी से सेवा देने वाले श्री पांडेय के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में राजस्व परिवार और उनके शुभचिंतकों द्वारा फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

31 अगस्त को दो कानूनगो एक साथ हुए रिटायर

इस गरिमामय समारोह में एक साथ दो अनुभवी कानूनगो राम बहादुर पाण्डेय व वीरेंद्र बहादुर पाठक सेवानिवृत्त हुए। दोनों अधिकारियों के योगदान को याद कर कई वक्ताओं की आंखें भर आईं।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक बावन सिंह व एसडीएम सत्यम कुमार ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामना दी, वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि, राम बहादुर पांडेय ने कभी भी अपने पद का अहंकार नहीं किया। वे हमेशा छोटे से छोटे लेखपाल से लेकर किसान तक की बात को धैर्य से सुनते थे। ऐसे अधिकारी विरले ही होते हैं।

मंच पर मौजूद रहा पूरा राजस्व परिवार और शुभचिंतक 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अतुल पाल एवं नायब तहसीलदार विकास राज ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक कर्नलगंज ईश्वर शरण तिवारी, लेखपाल विकास सिंह, वीरेश सिंह, विजय कुमार थारू, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज कुमार सिंह बब्लू, राम प्रकाश गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी तथा वकील बाबा सहित तहसील का पूरा राजस्व स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
August 31, 2026

रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा घायल

बदायूं - रोडवेज बस और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई,
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। भीषण हादसे में घायल लोगों में 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज हेतु सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया, घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

August 31, 2026

गाय से टकरा कर कार से टकराए बाइक सवार छात्र, एक छात्र व गाय की मौत

गोण्डा - वजीरगंज ब्लॉक के पास सड़क पर घूम रही गाय से बाइक सवार छात्र टकरा गए, टक्कर के बाद बाइक कार से लड़ गई,हादसे में मुकेश पाण्डेय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मुकेश पाण्डेय की मौके पर हुई मौत की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह, को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक की टक्कर से गाय की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।

August 31, 2026

सांप के डसने से महिला की मौत, मचा कोहराम

बलरामपुर - बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की सांप के डसने से असामयिक मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाई शुरू की।