Aug 31, 2026

पुलिस अभिरक्षा से फरार वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30.08.2026 को थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए वारण्टी अभियुक्त आलोक सिंह को अथक मेहनत एवं प्रयासोपरांत आज दिनांक 31.08.2026 को परसपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित बिहरी मोड़, बसंतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.08.2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में आलोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी राजाटोला, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा भी शामिल था, जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। सभी अभियुक्तों को चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय में पेशी हेतु ले जाया जा रहा था। चिकित्सीय परीक्षण में विलम्ब होने के कारण सभी को थाना परसपुर लाया गया, जहां थाना परिसर में मौजूद जनता की भीड़ का लाभ उठाकर आलोक सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के सम्बन्ध में थाना परसपुर पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 262 बीएनएस पंजीकृत किया गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि फरार अभियुक्त आलोक सिंह परसपुर-कर्नलगंज मार्ग स्थित बिहरी मोड़, बसंतपुर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 


No comments: