Showing posts with label New Delhi. Show all posts
Showing posts with label New Delhi. Show all posts

May 7, 2025

May 07, 2025

भारत ने शुरू किया ऑपरेशन सिंदूर,9 आतंकी ठिकाने तबाह

नयी दिल्ली- भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार की रात्रि में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 9ठिकानों को तबाह कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय सेनाओं ने नौ ठिकानों को निशाना बनाया । मंत्रालय ने कहा कि सेनाओं की कार्रवाई केंद्रित, सटीक रहने के साथ गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। बता दें कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। मंत्रालय ने कहा है कि भारत इस प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी ब्रीफिंग में दी जायेगी।




Nov 22, 2023

November 22, 2023

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का मामला,बृज भूषण सिंह हुए कोर्ट में पेश

नई दिल्ली - महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष कोर्ट में पेश हुए,मामले में आरोपी बृजभूषण सिंह के वकील ने लिखित दलील कोर्ट में जमा कर दिया। पहलवनों के वकील ने लिखित दलील जमा करने के लिए समय मांगा है,अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।