Showing posts with label Gonda-Vajirganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda-Vajirganj. Show all posts

Jul 7, 2023

July 07, 2023

दहेज हत्या की अभियुक्ता ताहिरा गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता ताहिरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज हत्या कारित किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्ता-
01. ताहिरा पत्नी अब्दुल अजीज उर्फ बीजम नि0 ग्राम लोहराडाड चाॅदपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 307/2023 धारा 498ए,304बी भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शिवलखन सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 1, 2023

June 01, 2023

रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तारः-

सोशल मीडिया पर थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा लेते हुए तत्काल प्र0नि0 वजीरगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त इन्द्रसेन चौहान उर्फ रितिक चौहान को मुखबिर खास की सूचना पर दुर्जनपुर पचुमी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. इंद्रसेन चौहान उर्फ रितिक चौहान पुत्र रामदीन चौहान निवासी ग्राम सराय खत्री थाना वजीरगंज जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 249/23, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अवैध तमंचा 15 बोर ।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 रामअवतार यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह