Regional News
October 29, 2019
बीएसएनएल एक्सचेंज में भीषण आग, भारी नुकसान।
एटा -
एटा में बीएसएनएल एक्सचेंज में सार्ट सर्किट से आग लगने से एक्सचेंज की वायरिंग जलकर खाक हो और वहीं अन्य तमाम समान जल जाने से सरकार का भारी नुकसान हो गया, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल दल व पुलिस ने स्थानीय जनता के सहयोग से बमशक्क्त आग पर काबू पाया।
एटा अन्तर्गत कोतवाली अलीगंज कस्बे में शार्ट सर्किट से बीएसएनएल एक्सचेंज में अचानक लगी आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया, दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों आग ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक एक्सचेंज में भारी नुकसान हो चुका था,एक्सचेंज की पूरी वायरिंग जलकर खाक हो चुकी थी, बताया तो यह जा रहा है कि, आग लगने से बीएसएनल एक्सचेंज में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है ,वही आग लगने की वजह से बीएसएनएल की सारी सेवाएं पूर्णतयः ठप हो गई हैं , वहीं बीएसएनएल सेवा से सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो रहे हैं ।
