Gonda
May 30, 2025
बहराइच का निवासी निकला सड़क दुर्घटना में घायल युवक
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, इलाज के लिए भेजा गया सीएचसी
करनैलगंज/गोण्डा - कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा- लखनऊ हाईवे स्थित ग्राम कोंचा कासिमपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान बहराइच जिले के निवासी युवक के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी करने के लिए प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।