जनपद न्यायाधीश, DM व SP ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण
बहराइच — जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व सीजेएम सुश्री नीलम सरोज ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुरुष एवं महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल व अस्पताल वार्ड का भी जायजा लिया गया। टीम ने कैदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं व स्वच्छता व्यवस्था को विशेष दृष्टि से देखा। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शातिर व संवेदनशील कैदियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही कैदियों की गतिविधियों की समय-समय पर अद्यतन जानकारी उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ बनाने के लिये सभी CCTV कैमरों को निरंतर चालू रखने तथा जेल मैनुअल के अनुरूप व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।

No comments:
Post a Comment