गोण्डा - थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2026 धारा 352/115(2)/351(3)/118(1)/109(1) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजकुमार भारती पुत्र मिश्रीलाल भारती निवासी पुर्दिल पुरवा, बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को दिनांक 10.11.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
दिनांक 04.11.2026 को वादी विनय कुमार पाण्डेय निवासी बेलसर वार्ड नं0-11 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर तहरीर दी गई कि उनका छोटा भाई अंकित पाण्डेय घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किशन पाल सिंह के हाते के पास पूर्व में हुए विवाद को लेकर अभियुक्त राजकुमार भारती द्वारा अंकित पाण्डेय के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर पीछे से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आयीं। घटना के बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर मु0अ0सं0 336/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
No comments:
Post a Comment