Nov 10, 2026

झपटमारी की घटना का सफल अनावरण, 01 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, ₹300/- नगद व एक अदद मोबाइल फोन (झपटमारी का मोबाइल फोन) बरामद

 

गोण्डा - आज दिनांक 10.11.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए सकदरपुर से फुलवापुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त अंकित पुत्र मनसाराम वर्मा निवासी ग्राम बनरहा, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से झपटमारी का एक अदद मोबाइल फोन मोटोरोला एज 60 प्रो बरामद किया गया ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
  
वादी हिमांशु पुत्र परशुराम निवासी ग्राम व पोस्ट चुवाड़, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि  दिनांक 03.10.2026 को ग्राम बरहपुर एवं चुवाड़ गांव के मध्य अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना छपिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पुत्र मनसाराम वर्मा ने बताया कि उसने अपने साथी मोहित पुत्र रामधीरज निवासी ग्राम सकदरपुर, थाना छपिया के साथ मिलकर दिनांक 03.10.2026 की शाम ग्राम बरहपुर एवं चुवाड़ गांव के मध्य वादी हिमांशु का मोबाइल फोन छीन लिया था। अभियुक्त ने बरामद मोबाइल फोन को उसी घटना में छीना गया मोबाइल होना स्वीकार किया। बरामद मोबाइल फोन का IMEI नम्बर वादी द्वारा उपलब्ध कराये गये IMEI नम्बर से मिलान करने पर समान पाया गया। 


No comments: