Nov 10, 2026

चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, नगदी व अन्य सामग्री बरामद


 

गोण्डा - थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त सूरज पुत्र संतु को गौरा चौकी से मसकनवा मार्ग पर ईरानी चाय की दुकान से आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से चोरी के ₹1,200 नकद एवं पूजा-पाठ में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री बरामद की गई।
दिनांक 09.11.2026 को वादी अरविन्द कुमार पुत्र जोखू प्रसाद निवासी ग्राम भावपुर, पोस्ट फरेन्द खुर्द, थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा थाना खोड़ारे पर सूचना दी गई कि उनके आवास पर स्थापित माता जी की मूर्ति के पूजा पंडाल में रखे दानपात्र से नकदी एवं पूजा-पाठ में प्रयोग होने वाली सामग्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना खोड़ारे पर मु0अ0सं0 306/2026 धारा 305(D) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त सूरज ने बताया कि उसने दिनांक 09.11.2026 की सुबह ग्राम भावपुर स्थित लक्ष्मी पूजा पंडाल से दानपात्र में रखे रुपये एवं पूजा-पाठ के बर्तन व अन्य सामग्री चोरी की थी। चोरी किए गए सामान को उसने गिन्नी नगर के आगे बकवा दरगाह मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया।


No comments: