Nov 7, 2026

नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनशिकायतें

 नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं जनशिकायतें

बहराइच।जनपद की समस्त तहसीलों में आज दिनांक 07.11.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील नानपारा में जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।डीएम व एसपी ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त जनशिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।निस्तारित प्रार्थना-पत्रों की आख्या निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। गंभीर एवं जटिल प्रकृति की कुछ शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया, जिससे स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम, उपजिलाधिकारी नानपारा, मुख्य चिकित्साधिकारी, राजस्व विभाग सहित पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: