Nov 7, 2026

केजीएमयू में डॉक्टरों की जांच हेतु समिति गठित, धर्मांतरण का मामला

लखनऊ - केजीएमयू में 13 डॉक्टरों की जांच के लिये समिति का गठन किया गया है, धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण में एसटीएफ की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। कार्य परिषद की बैठक में समिति गठन प्रस्ताव मंजूर किया गया है, उक्त फैसला कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में बैठक लिया गया है। कुलसचिव ने एसटीएफ रिपोर्ट परिषद में पेश कर दी है,रिपोर्ट में दर्ज आरोपों और साक्ष्यों की अब जांच होगी। अनुशासनात्मक समिति में कुल छह सदस्य शामिल किए गए हैं, इस दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों का पक्ष भी समिति सुनेगी और जांच के बाद नियमों के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


No comments: