दिल्ली - जेएनयू में छात्रा से दोस्ती को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, हमले में एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई तथा 4 छात्र घायल हो गए। मामला बराक हॉस्टल से जुड़ा है, जहाँ दो छात्रों के बीच विवाद में अजय ने सौरभ पर चापड़ से हमला कर दिया। अजय के हमले में सौरभ की आंख की रोशनी चली गई, वहीं विवाद में आरोपी समेत चार छात्र घायल हो गए, मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी छात्र अजय को हिरासत में ले लिया है।
Nov 9, 2026
छात्रा से दोस्ती को लेकर छात्रों में खूनी संघर्ष, एक छात्र के आँख की चली गई रोशनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment