Nov 10, 2026

दुकान में चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,चोरी का सामान एवं ₹4,000 नकद बरामद


गोण्डा - आज दिनांक 10-11-2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दुकान में चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त अरविन्द निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया विभिन्न प्रकार का किराना एवं घरेलू उपयोग का सामान तथा ₹4,000 नकद बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
दिनांक 09.11.2026 को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चाईपुरवा चन्दापुर निवासी राजू गुप्ता की दुकान में अभियुक्त अरविन्द निषाद पुत्र मनीराम निषाद निवासी ग्राम चन्दापुर चाईपुरवा, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा द्वारा घुसकर दुकान से विभिन्न प्रकार के साबुन, सर्फ, शैम्पू एवं अन्य सामान तथा गल्ले में रखे ₹4,000 चोरी किये जा रहे थे। इसी दौरान दुकानदार द्वारा अभियुक्त को चोरी के सामान सहित मौके पर पकड़कर थाना वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग  पंजीकृत किया गया । 



No comments: