Oct 26, 2026

फखरपुर पुलिस को सफलता, तीन वारंटी गिरफ्तार

 फखरपुर पुलिस को सफलता, तीन वारंटी गिरफ्तार


बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लल्लन, राहुल और लक्ष्मण को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में एसपी (नगर) आयुष विक्रम सिंह व सीओ कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में टीम ने जनकपुर बटुरहा और भिलौरा बासू में दबिश देकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों पर धारा 323, 504, 308, 325/506 भादवि से संबंधित मामले दर्ज हैं।

No comments: