बिटुमिन/तारकोल की हेराफेरी, चोरी एवं गबन कर फर्म को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंचाने के अभियोग में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोण्डा - वादी आलोक पाण्डेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम देवरदा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी फर्म आलोक कन्स्ट्रक्शन के देवरदा स्थित रोड कन्स्ट्रक्शन प्लांट पर आने वाले बिटुमिन/तारकोल की तौल में हेराफेरी कर माल की चोरी एवं गबन किया गया। वादी के अनुसार, प्लांट पर नियुक्त कांटा एजेन्टों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से माल की हेराफेरी, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों में कूटरचना तथा माल को अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित किया गया, जिससे फर्म को कई करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त कृपाशंकर पाण्डेय तरबगंज कस्बे से निकलकर थाना मोड़ के पास आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अभियुक्त को थाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. कृपाशंकर पाण्डेय पुत्र माताप्रसाद पाण्डेय, निवासी ग्राम अड़नापुर, ग्रामसभा देवरदा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment