Oct 28, 2026

युवक की पीठ पर चाकू से वार, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

गोण्डा  -  सरेशाम चाकू बाजी की घटना से दहशत फैल गई, आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर एक साथ हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। हमलावरों ने युवक की पीठ चाकुओं से वार किए जिससे पीठ पर कई घाव हो गए, पीड़ित आदित्य का आरोप है कि हमले के बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई। पीड़ित आदित्य द्वारा मामले में कोतवाली नगर में  तहरीर देकर करीब 15 लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है।

No comments: