लखनऊ - पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने जिलों से पुलिसकर्मियों का ब्योरा मांगा है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग में तीन साल से तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है, तबादले की सूची में 20 से ज्यादा आईपीएस अधिकारी शामिल हो सकते हैं। वहीं सिपाही से एडिशनल एसपी तक करीब दो हजार पुलिस कर्मी निशाने पर माने जा रहे हैं, इस संदर्भ में सभी पुलिस कमिश्नरेट और जिलों से जानकारी चाही गई है।
तबादलों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित होने की संभावना जताई जा रही है, इतना ही नहीं बल्कि गृह जनपद में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा सकता है। विशिष्ट शिकायत वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रति पक्षपात के आरोप वाले कर्मियों के तबादले हेतु चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।
No comments:
Post a Comment