गोण्डा - दिनांक 27.10.2026 की रात्रि थाना को0 कर्नलगंज एवं एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी, इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कर्नलगंज व आसपास के थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ व्यक्ति चोरी की भैंसों को पिकअप वाहन में लादकर परसपुर की तरफ से घाघरा घाट की ओर जा रहे हैं तथा दो मोटरसाइकिलों से कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन की रेकी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नकहरा चौराहे के पास बंधे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर पिकअप चालक व अन्य कुछ व्यक्ति अंधेरे एवं झाड़ियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पिकअप वाहन में सवार 02 व्यक्तियों तथा दोनों मोटरसाइकिल चालकों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 अदद काली भैंसें बरामद हुईं। पूछताछ एवं अभियुक्तों की निशानदेही पर जरवल कस्बे के पास कटी नाला स्थित आम की बाग के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 02 अन्य चोरी की भैंसों को भी बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में थाना कर्नलगंज, थाना परसपुर, थाना को0 देहात एवं थाना खरगूपुर क्षेत्र में भैंस चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात प्रकाश में आई। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पशुओं की बिक्री से प्राप्त ₹20,000/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन व 02 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी एक गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में घूमकर ऐसे स्थानों की रेकी करते थे, जहां लोग अपने दुधारू पशुओं को घर के बाहर बांधकर रखते हैं। रात्रि में मौका पाकर भैंस व अन्य पशुओं को चोरी कर नदी के कछार एवं झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। पर्याप्त संख्या में पशु एकत्र होने पर उन्हें पिकअप वाहन में लादकर दूर-दराज के पशु बाजारों में बेच देते थे तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.10.2026 की रात्रि ग्राम घरकुइया थाना कर्नलगंज से 02 भैंस तथा दिनांक 22.10.2026 की रात्रि ग्राम शाहपुर थाना परसपुर क्षेत्र से 02 भैंस चोरी की गई थीं। इसके अतिरिक्त दिनांक 12.09.2026 की रात्रि ग्राम रथवलिया थाना को0 देहात से 01 भैंस व 01 पड़िया तथा दिनांक 26.09.2026 की रात्रि ग्राम असिधा थाना खरगूपुर से 01 भैंस चोरी कर बिक्री करना बताया गया । इनके द्वारा बताया गया कि आपस में जरिए दूरभाष संपर्क में थे ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. चांद बाबू पुत्र मो0 नसीर, निवासी आलापुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी
2. फुरकान पुत्र मो0 सफीक, निवासी आलापुर, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
3. गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया, निवासी मोहद्दीपुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर
4. दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़, निवासी परवरभारी, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी
बरामदगी
• 06 अदद चोरी की भैंसें
• 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP32SN3922(वाहन अखलाक के नाम से रजिस्ट्रेशन है ।)
• 01 अदद हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है।
• 01 अदद स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल संख्या UP41BR6942 । (मो0सा0 रिजवान के नाम से रजिस्ट्रेशन है)
• विभिन्न चोरी की घटनाओं में पशुओं की बिक्री से प्राप्त कुल ₹20,000/- नगद।
अनावरित अभियोग-
01- मु0अ0सं0 625/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02- मु0अ0सं0 641/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03- मु0अ0सं0 877/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
04- मु0अ0सं0 252/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त फुरकान पुत्र मो0 सफीक का आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0- 582/25, धारा 305ए,317(2) बीएनएस को0 बाराबंकी
02- मु0अ0सं0- 584/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को0 बाराबंकी
अभियुक्त दूबेराज उर्फ लक्ष्मण पुत्र शकील उर्फ धाकड़ का आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0-319/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी
02- मु0अ0सं0-331/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना बड्डूपुर बाराबंकी
अभियुक्त गौतम पुत्र स्व0 मंगल बेड़िया का आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0 118/24 धारा 323/504/506/325 भादवि थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
02- मु0अ0सं0 062/25 धारा 115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
No comments:
Post a Comment