Sep 5, 2026

शिवम सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल को भेजवाया अस्पताल


करनैलगंज /गोण्डा - कर्नलगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे शिवम सिंह भभुआ ने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की तत्काल मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। दुर्घटना जहांगिरवा स्थित ब्रह्मचारी बाबा के पास हुई, बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल पड़ा था। रास्ते से जा घर जा रहे शिवम सिंह भभुआ द्वारा तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।
शिवम की इस नेकदिली की चारों तरफ सराहना हो रही है। आज के समय में जहां लोग अक्सर हादसा देखकर अनदेखा कर देते हैं, जिसके चलते समय से इलाज न मिलने पर लोगों की जान भी जा सकती है।

हेलमेट को लेकर की सकारात्मक अपील

घायल की मदद के बाद शिवम सिंह ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके पूरे परिवार के लिए बड़ा दुख बन सकती है, जबकि आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है।


No comments: