बहराइच - घर में सो रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया और आदमखोर तेंदुए ने नोंच-नोंच कर जान ले ली।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ 30 वर्षीय राम सिंह को घर से खींच ले गया, उनका शव झाड़ियों में छत-विक्षत पाया गया। घटना थाना मोतीपुर क्षेत्र की है, जहां आदमखोर तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमले और ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
No comments:
Post a Comment