गोण्डा - थाना खोडारे पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 225/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार को घारीघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को थाना खोडारे क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक महिला द्वारा थाना खोडारे पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी भतीजी को विपक्षी रवि कुमार द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना खोडारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी हुई थी। जिसमें आज दिनांक 03.09.2026 को थाना खोडारे पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार को घारीघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment