Sep 21, 2026

होमगार्ड भर्ती में दौड़ते वक्त तीन अभ्यर्थियों की मौत, मचा कोहराम

मेरठ - होमगार्ड भर्ती में 2 अभ्यर्थियों की मौत के बाद 
गंभीर हालत में भर्ती कराए गए तीसरे अभ्यर्थी की भी मौत हो गई। इलाज के दौरान शामली के सचिन ने भी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया,होमगार्ड बनने की तमन्ना ले कर आए तीन युवाओं की मौत से तीन परिवारों में कोहराम मच गया। भर्ती के दौरान दौड़ते वक्त 2 लोगों की मौत हुई थी जबकि तीसरे अभ्यर्थी की हालत भी दौड़ के दौरान ही खराब हुई थी। भर्ती प्रक्रिया कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जारी है,लोग होमगार्ड भर्ती
फिजिकल टेस्ट के बंदोबस्त पर सवाल उठा रहे हैं।

No comments: