Sep 20, 2026

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार का किया निरीक्षण; बच्चों की सुविधाओं पर दिया जोर

 किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार का किया निरीक्षण; बच्चों की सुविधाओं पर दिया जोर

बहराइच: किशोर न्याय बोर्ड बहराइच की प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री निधि वर्मा ने सदस्य संजय अवस्थी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय बैरकों की स्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और बालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया।प्रधान मजिस्ट्रेट ने बैरकों में प्रकाश, वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए।  उन्होंने बच्चों के खेल और पुस्तकालय सुविधाओं को बढ़ाने का भी निर्देश दिया।महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान निधि वर्मा ने महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों से बातचीत की।  उन्होंने पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने और बच्चों को पौष्टिक पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कहा।इस दौरान अधीक्षक राजीव सिंह, जेलर अजय कुमार झा, किशोर न्याय बोर्ड की लिपिक ज्योति सिंह, कोर्ट मोहर्रिर मनीष पांडे तथा कारागार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments: