Sep 19, 2026

पैसे और जमीन को लेकर बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

जौनपुर - जौनपुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। नेवढ़िया के सैदुपुर में भूपेंद्र ने पेंशन के पैसे और जमीन के विवाद में बेटे ने अपनी मां और बहन की हत्या कर दिया। अपनी 70 वर्षीय मां शीतला देवी और 40 वर्षीय बहन गौरा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक कल फसल लाने को लेकर बहन से उसकी बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में भूपेंद्र ने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। बेटी पर हमला देख बहन को बचाने दौड़ी मां को भी भूपेंद्र ने मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों को मारने के बाद भूपेंद्र घर में ही रुका रहा। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति राजपति रिटायर्ड अध्यापक थे।, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया ।

No comments: