Showing posts with label Jaunpur. Show all posts
Showing posts with label Jaunpur. Show all posts

Sep 19, 2026

September 19, 2026

पैसे और जमीन को लेकर बेटे ने मां और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

जौनपुर - जौनपुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। नेवढ़िया के सैदुपुर में भूपेंद्र ने पेंशन के पैसे और जमीन के विवाद में बेटे ने अपनी मां और बहन की हत्या कर दिया। अपनी 70 वर्षीय मां शीतला देवी और 40 वर्षीय बहन गौरा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक कल फसल लाने को लेकर बहन से उसकी बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में भूपेंद्र ने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला करके लहूलुहान कर दिया। बेटी पर हमला देख बहन को बचाने दौड़ी मां को भी भूपेंद्र ने मार डाला। बताया जा रहा है कि दोनों को मारने के बाद भूपेंद्र घर में ही रुका रहा। जानकारी के मुताबिक मृतका के पति राजपति रिटायर्ड अध्यापक थे।, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया ।

May 7, 2026

May 07, 2026

बदले गए दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र

जौनपुर - दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है,
डीएम सैमुअल पॉल एन ने फेरबदल करते हुए 
मछलीशहर और बदलापुर के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। योगिता सिंह को मछलीशहर तथा 
शिव प्रताप को बदलापुर का न्यायिक बनाया गया है।

Mar 30, 2026

March 30, 2026

बेकाबू कार खड़े ट्रैक्टर से टकराई, सात घायल

जौनपुर - मछलीशहर में भीषण सड़क हादसा हो गया,सड़क पर खड़े टैक्टर से बेकाबू कार टकरा गई ।
हादसे से सात लोग घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र की है।

Mar 20, 2026

March 20, 2026

पूर्व सांसद रमाकांत की जेल में बिगड़ी तबियत

जौनपुर - पूर्व सांसद उमाकांत यादव की जेल में तबीयत बिगड़ गई, सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें रेफर कर दिया गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ , जिसके बाद शुगर-बीपी बढ़ गया। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें उच्च स्तरीय इलाज की सलाह देते हुए जिला अस्पताल में इलाज के बाद बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व संसद उमाकांत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jan 31, 2026

January 31, 2026

कार्यालय में लेखाधिकारी की पिटाई, विधायक के लोगों पर पिटाई का आरोप

जौनपुर - पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी की पिटाई मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि लेखाधिकारी को कार्यालय में बंद करके बेरहमी से पिटाई की गई, जबरन कागजों पर हस्ताक्षर न करने पर एक्सईएन के इशारे पर पिटाई का आरोप लगा है , मामले में विधायक रमेश मिश्र के प्रतिनिधियों पर आरोप है, रमेश शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक हैं।
आरोप है कि जबरन काग़ज़ों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया गया और हस्ताक्षर से इनकार करने पर एक्सईएन ने बुलाकर उन्हें पिटवाया गया। पिटाई के दौरान लेखाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए,पीड़ित अधिकारी ने लाइन बाज़ार थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Oct 24, 2025

October 24, 2025

झाड़ी में मिला अज्ञात का शव

जौनपुर - झाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया,जंगली जानवर के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना सुजानगंज थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।

Sep 15, 2025

September 15, 2025

दर्दनाक हादसा,ट्रेलर से टकराई बस,4 श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर

जौनपुर - अयोध्या से काशी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई, दर्दनाक सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत से कोहराम मच गया। दुर्घटना में 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से दर्शन के लिए चले थे। यह दर्दनाक हादसा ओवरटेक के दौरान तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी बस लाइन बाजार थानाक्षेत्र अन्तर्गत सीहीपुर क्रासिंग पर ट्रेलर ट्रक से टकरा गई । मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला राहत बचाव कार्य में जुट गया और घायलों को आनन - फानन में अस्पताल भेजवाया गया।

Jul 13, 2025

July 13, 2025

बच्चों के विवाद में वकील के साथ मारपीट

जौनपुर - बच्चों के विवाद में वकील के साथ भी मारपीट की गई, मारपीट करके आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुरानी बाजार की बताई जा रही है।

Nov 25, 2022

November 25, 2022

चलती कर बनी आग का गोला

जौनपुर- थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नये पुल (शास्त्रीब्रिज) पर आज सायं सात बजे के आसपास एक स्वीप्ट डिजायर कार में चलते चलते अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गयी थी आग कैसे लगी यह स्पष्ट तो नहीं हो सका इस आगजनी की घटना में कोई जन हांनि नहीं हुई है।
मिली खबर के अनुसार कार आजमगढ़ की ओर से जेसीज की तरफ जा रही थी पुल पार कर जैसे ही आगे सौ मीटर बढ़ी कि कार के इंजन से धूआं निकलने लगा कार सवार गाड़ी खड़ी कर जैसे ही बाहर निकले कार धू धू कर जलने लगी। कार को आग का गोला बनते देख हडकंप मच गया। सूचना पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी आयी कार जल कर राख बन गयी थी।
घटना के समय लोग आग बुझाने का प्रयास तो किये लेकिन आग की लपटो के आगे बेबस नजर आए। आग लगने का कारण क्या था इसको लेकर केवल कयास लगाए जा रहे है कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Nov 21, 2022

November 21, 2022

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 117 वर्षीय पत्नी का स्वर्गवास

जौनपुर- जिले के रासमंडल रामेश्वर शिशु मंदिर के पास निवास करने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर सिंह की 117 वर्षीय पत्नी का आज निधन हो गया है जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि श्रीमती विमला सिंह को सन 2021 में राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले छात्र -छाञाओं तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष पाण्डेय ने उनके निजी आवास (रामेश्वर शिशु मंदिर) पहूंच कर महाविद्यालय के तात्कालिक प्राचार्य प्रो.(डां) अखिलेश्वर शुक्ला निवर्तमान विभागाध्यक्ष राजनीति विग्यान द्वारा श्रीमती विमला सिंह को विधिवत सम्मानित किया गया था। उक्त की जानकारी प्राप्त होने पर पूर्व प्राचार्य कैप्टन प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला तथा विद्यालय परिवार द्वारा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

Mar 17, 2020

March 17, 2020

24 वर्षीय युवती की हत्त्या,फेंकी गई लाश,मई में होनी थी शादी।

जौनपुर - 

जिले के मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत बनगांव डीह तरहठी गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक युवती की हत्या कर उसके घर के बगल ही फेंका गया उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से पूरे गाँव मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना  थाने पर दी गयी, सूचना पाकर थानाध्यक्ष अरविन्द यादव मौके पर पहुंचे और घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पूरी जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह और जिले से डाग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है कि, थाना क्षेत्र के बनगांव  डीह तरहठी निवासी लाल जी शुक्ला रोजी रोटी के सिलसिले में सूरत रहते हैं उन्हीं के साथ उनका पुत्र सिद्धार्थ भी रह कर उनका सहयोग करता था। गांव में उनकी पत्नी व उनकी पुत्री लक्ष्मी देवी 24 घर पर रहती थी । 

लक्ष्मी दो वर्ष पूर्व ही स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और आगामी 24 मई को उसकी शादी भी होनी थी जिसके लिए डेढ़ माह पूर्व शादी तय हो चुकी है । विगत सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पुत्री लक्ष्मी घर से शौच के लिए कह कर निकली और फिर देर रात तक वापस नहीं लौटी कुछ देर व्यतीत हो जाने के बाद मां चिंतित हो उठी तथा पास पड़ोस में काफी खोजबीन किया किन्तु लक्ष्मी का कुछ पता नहीं चल सका। माँ ने रात में ही पिता लालजी को फोन से घटना की सूचना दी सूचना मिलने पर पिता लालजी भी परेशान उठे । देर रात्रि तक माँ  आसपास के लोगो के साथ काफी खोजबीन जुटी रही फिर भी लक्ष्मी का कुछ भी पता नहीं लगा । सुबह भी लोग आसपास पता ही कर रहे थे कि लगभग आठ बजे घर के पीछे बने शौचालय के बगल झाड़ में लक्ष्मी का शव पड़ा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और परिजनों को भी सूचित किया , सूचना मिलने पर पुत्री के शव को देख माँ दहाडे मार कर रोने लगी । 

24 वर्षीय युवती की हत्त्या,फेंकी गई लाश,मई में होनी थी शादी।


ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष अरविन्द यादव को दी तो बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वह मौके पर पहुंचे । सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह व जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी ।  स्निफर डॉग घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर गांव की घनी आबादी से होते हुए एक स्थान पर पहुंचा और वहीं से फिर वापस लौट आया । मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम के सदस्यों ने मौके से एक टॉर्च और एक चप्पल बरामद किया साथ ही घटनास्थल से कुछ अन्य साक्ष्य भी जुटाए । इसके बाद थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अरविन्द यादव ने शव का पंचनामा कराकर अपने कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया ।

Mar 6, 2020

March 06, 2020

गिट्टी लदे ट्रक ने साइकिल सवार भाई बहन को कुचला, दोनो की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम।

मछलीशहर/जौनपुर - गिट्टी लोड ट्रक ने सायकल सवार भाई बहन (छात्र)को कुचल दिया जिससे दोनो की  मौके पर ही दर्दनाक  मौत हो गयी। घटना की से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर दिया, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घण्टो बाद बड़ी मशक्कत से लोगो को समझा बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया।   
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर ग्राम कोदहूँ के पास शुक्रवार को सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे भाई बहन को ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों छात्रों की घटनास्थल पर मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि,नारायनडीह निवासी स्वर्गीय मुन्ना लाल धुरिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा तथा 12 वर्षीय पुत्र रोहित सायकल से कोदहूँ स्थित सेंट मेरी गोल्ड स्कूल जा रहे थे इसी दौरान कोदहूँ गांव के पास पीछे से आ रही गिट्टी लदी एक अनियन्त्रित ट्रक ने साईकिल सवार दोनो भाई बहन छात्र को कुचल दिया और मौके से भागने लगा,ट्रक में साइकिल फंस गई।
घटना में दोनो भाई बहन छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनो को घटना की सूचना देकर हुये चक्काजाम कर दिया।मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यछ अरविंद यादव व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह  मय फोर्स पहुच गये तथा बड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाने में कामयाब हुये।

Feb 27, 2020

February 27, 2020

महिला प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत,मायके वालों ने लगाया हत्त्या का आरोप।

मछलीशहर/जौनपुर - स्थानीय तहसील क्षेत्र में के मीरगंज थानान्तर्गत करियांव गांव की ग्राम पँचायत की प्रधान रीना सोनी की कमरे मे संदिग्ध परिस्थितियों मे जलने से मौत हो गयी।सुबह वह  कमरे अधजली अवस्था मे मिलने पर प्रधान पति ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुँचे मायके वालो ने जला कर मार डालने का आरोप लगाया है। बता दें कि,करियांव गांव की रीना सोनी 40 वर्ष पत्नी रविशंकर सोनी को वर्ष 2015 मे ग्राम प्रधान चुना गया था,वह लगभग चार वर्ष से ग्राम पँचायत की प्रधानी कर रही थीं। प्रधान पति रवि शंकर सोनी के अनुसार वह बीती रात गांव के ही एक शादी समारोह मे गये थे,देर रात्रि वह घर लौट कर सो गये और सुबह उठने पर पता चला कि वह आग लगा कर जल गयी है। घटना की सूचना पर पहुँचे मायके वालो ने मृतका के पति व उनके परिजनो पर उसे मार डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतका के भाई वृजमोहन सोनी ने प्रधान पति रविशंकर सोनी व उसके भाई शिवशंकर सोनी व परिजनो पर प्रताडित करने का आरोप लगाया है तहरीर मे उसने कहा की उसका बहनोई हमारी बहन से दबाब वनाकर प्रधानी करा रहा था जिससे वह परेशान रहती थी वह प्रधानी का वर्चस्व बनाना चाहता था वह हमेशा मानसिक रुप से प्रताडित करता था ।बताया जा रहा है कि, रविशंकर सोनी की शादी वर्ष 2002 मे मिर्जापुर कोतवाली के पहिया टोला निवासी जगदीश प्रसाद की लडकी रीना सोनी से हुआ थी मृतका के दो बेटी व दो बेटे हैं जिसमें, स्वास्तिक 15 आर्या 12 हनी 8 वर्ष छोटी बच्ची 6 साल की है । थानाध्यक्ष अरविन्द वर्मा ने बताया कि,।तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है।

Feb 21, 2020

February 21, 2020

रोडवेज़ व ट्रक में जबरदस्त टक्कर,खड्ड में गिरी बस,दो की मौत,करीब 2 दर्जन घायल।

मछली शहर/जौनपुर - शुक्रवार को प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस अनियन्त्रित होकर एक ट्रक से टकराकर सड़क के किनारे खड्डे में गिर गई। जिसमें दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी और करीब  दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये। बताया जा रहा है कि,करीब40 सवारियों को प्रयागराज से लेकर बस गोरखपुर जा रही थी इसी दौरान पवारा थानान्तर्गत उचौरा बाजार में शुक्रवार को रोडवेज़ बस ट्रक से टकरा गई जिसमें दो लोगो की मौत हो गयी तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया तथा जिलाअस्पताल जौनपुर में चल रहा है।
हादसे में  रविकान्त यादव पुत्र हरीराम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चढ़ाई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व सच्चिदानन्द त्रिपाठी पुत्र विभूति नारायण त्रिपाठी उम्र 55 वर्ष निवासी म्योराबाद प्रयागराज की मौत हो गयी ।जबकि गौरव गुप्त 30 वर्ष मुरादगंज,वीरेन्द्र प्रसाद पुत्र श्याम बिहारी उम्र 52 वर्ष ठेकमा आजमगढ़,इसराजी देवी पत्नी राजाराम यादव उम्र 60 वर्ष नौपेड़वा,बेलापुर , जौनपुर, राज किशोर यादव पुत्र अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष नौपेड़वा , बेलापुर ,जौनपुर , ब्रिज किशोर यादव पुत्र श्रीनाथ यादव उम्र 50 वर्ष सतवां मुंगराबादशाहपुर , राकेश कुमार पुत्र राज कुमार उम्र 32 वर्ष सोढ़ी हनुमानगंज प्रयागराज , गीतादेवी पत्नी अजय दीक्षित उम्र 45 वर्ष गोसाईपुर , राजेगंज , आजमगढ़ , आकांक्षा मिश्रा पुत्री अशोक मिश्रा उम्र 19 आजमगढ़ , धर्मेंन्द्र पटेल पुत्र दयाराम पटेल उम्र 32 इतहरा मुंगराबादशाहपुर , श्रीकान्त रावत पुत्र रामफेर रावत उम्र 35 वर्ष अम्बेडकर नगर , सन्दीप तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी उम्र 16 वर्ष नरायनपुर , मुंगराबादशाहपुर , आभा तिवारी पत्नी सन्तोष तिवारी उम्र 40 वर्ष नरायनपुर , मुंगराबादशाहपुर , शबाना पत्नी अली अहमद उम्र 40 वर्ष प्रयागराज , मो0 जाहिद पुत्र इकबाल उम्र 60 वर्ष मुबारकपुर बभौरी आजमगढ़ , शिल्पा दीक्षित पुत्री अजय कुमार दीक्षित उम्र 22 वर्ष प्रयागराज सहित दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुँचे लोगो और पुलिस ने 108 एम्बुलेन्स व निजी साधनों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया एवं जिला चिकित्सालय जौनपुर में भर्ती कराया गया है ।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में में हड़कम्प मच गया मौके पर पंवारा , मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुँचे और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती गम्भीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।