Sep 5, 2026

पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व




गोण्डा - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गोण्डा में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार एवं  पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया गया। पूजा-अर्चन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण से जनपद में शांति, सौहार्द, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। पूजन के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर में आए श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इसी क्रम में राजेंद्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हाल, पुलिस लाइन गोण्डा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं एवं उनके आदर्शों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों एवं प्रतिभागियों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया तथा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने एवं समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments: