Sep 6, 2026

पहाड़ी से दूध बहने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हुआ वायरल

नैनीताल - नैनीताल में पहाड़ी से दूध की धारा बहने का वीडियो वायरल होने पर, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने पर मौके पर संख्या में लोग पहुंचने लगे,पहाड़ी से दूध बहता देख लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने मामले को आस्था से जोड़ा तो कुछ लोगों के बात समझ में नहीं आई। फिलहाल दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसने की पुष्टि हुई, दूध मंदिर से रिसकर पहाड़ी से नीचे पहुंचा, पूरा मामला बेतालघाट मुख्य बाजार के पास का है।

No comments: