Sep 1, 2026

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी 3 सितंबर को करेंगी गोण्डा का भ्रमण






छात्राओं से संवाद, महिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेंटर का करेंगी निरीक्षण


महिला जनसुनवाई में सुनेंगी समस्याएं, नवजात शिशुओं को वितरित करेंगी बेबी किट्स


गोण्डा - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष( उप मंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती चारु चौधरी 03 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार को जनपद गोण्डा के भ्रमण पर रहेंगी। भ्रमण के दौरान वह महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती चारु चौधरी प्रातः 09:45 बजे नारी ज्ञानस्थली डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगी। इसके बाद 11:30 बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ नवजात शिशुओं को बेबी किट्स का वितरण करेंगी।

दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें वह महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। इसके उपरांत शाम 04:30 बजे वन स्टॉप सेंटर, गोण्डा पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण करेंगी तथा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता की जानकारी लेंगी।

No comments: